फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The road to becoming angry lawmaker

सड़क न बनने से विधायक नाराज

Fri, 30 Oct 2015 11:04 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 30 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
The road to becoming angry lawmaker
ग्रामीणों की शिकायत पर अदलाबाद-टहारा सड़क पुनर्निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर सपा विधायक केजी पटेल काफी  नाराज दिखे। उन्होंने दो डिवीजन के अधिशासी अभियंताओं को फटकार लगाते हुए कार्य बंद करा दिया है। शनिवार को लखनऊ जाकर विधायक मुख्यमंत्री से भेंट कर सड़क निर्माण में हो रही घपलेबाजी की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

अदलाबाद से टहारा बंधा मार्ग का निर्माण करीब 15 साल पहले हुआ था। इसके निर्माण से बंधा किनारे बसी ग्राम पंचायत अदलाबाद, मूडा, बिनौरा, बबुरी, दुलही के अलावा निघासन, बेलरायां, सिंगाही, तिकुनियां समेत जिला मुख्यालय जाने तथा आने-वाले लोगों को फायदा मिला था। सड़क बनने के करीब चार साल बाद उखड़ने लगी थी। ग्रामीणों ने सड़क ठीक कराने की मांग की थी, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी मांग पूरी नहीं की थी। यह सड़क सात किलोमीटर सीडी वन तथा आठ किलोमीटर सीडी थ्री में आती है। सड़क अधिक खराब होने के कारण कई सालों से वाहनों का इस पर आवागमन बंद हो गया था। बंधा किनारे बसे लोगों ने विधानसभा उपचुनाव में सड़क को मुद्दा बनाते हुए चुनाव बहिष्कार किया था तब विधायक केजी पटेल ने गांवों में जाकर बहिष्कार समाप्त करा सड़क निर्माण का वादा किया था। इसी कड़ी में उन्होंने एक करोड़ 61 लाख रुपये सीडी वन तथा एक करोड़ 73 लाख रुपये सीडी थ्री में मंजूर कराकर सड़क निर्माण शुरू कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी सड़क की खुदाई करने के बाद खानापूर्ति के लिए नया पत्थर डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए विधायक से शिकायत की है कि पत्थर की क्वालिटी अच्छी न होने के कारण वह भरभराकर टूट जाता है। साथ ही एक कोड पत्थर ही डाला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब नौ साल पहले बसपा सरकार में अदलाबाद से बिनौरा तक सड़क ठीक कराई गई थी जो एक माह में टूट गई थी।
विज्ञापन

सपा विधायक केजी पटेल ने कहा कि मैंने दोनों डिवीजन के अधिकारियों को फटकार लगाकर काम बंद करा दिया है। यदि सड़क निर्माण में धनराशि कम है तो और मंजूर कराई जाएगी, लेकिन निर्माण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप न बनाए जाने की शिकायत सीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सीडी थ्री योगेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण की धांधली की शिकायत मिली है। विधायक के आदेश पर कार्य बंद कराया गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed