फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The risk of heart attack is increasing among young people

Lakhimpur Kheri News: युवाओं में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा

Sun, 28 Sep 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 28 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The risk of heart attack is increasing among young people
लखीमपुर खीरी। आधुनिक जीवनशैली व अनियमित खानपान के चलते युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई युवाओं की जान भी जा चुकी है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दियों में मरीजों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि युवाओं में तनाव, लंबे समय तक लैपटॉप-मोबाइल पर काम करना और जंक फूड की आदत दिल पर सीधा असर डालती है। अगर समय रहते लोग सावधान न हुए तो स्थिति और बिगड़ सकती है। बताया कि हार्ट अटैक के दौरान हर मिनट कीमती होता है। समय पर इलाज न मिलने पर जान का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


एनसीडी नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित सिंह ने बताया कि तुरंत अस्पताल या स्टेमी सेंटर पहुंचें। मरीज को आराम दें और अकेला न छोड़ें। गोल्डन ऑवर यानी पहले एक घंटे में उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण और नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
स्टेमी सेंटर में बचाई जा चुकी है 46 मरीजों की जान
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि स्टेमी केयर सेंटर ने अब तक 46 हार्टअटैक से पीड़ित मरीजों की जान बचाई है। मरीजों को तत्काल जांच, ईसीजी और जरूरत पड़ने पर करीब 20 हजार रुपये कीमत का टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाता है, जो खून के थक्के को घोलकर जान बचाने में बेहद कारगर है। अभी जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल सहित गोला, मोहम्मदी, मितौली, पलिया, धौरहरा में स्टेमी सेंटर की शुरुआत की गई है।

------------------------
ये हैं लक्षण
स्टेमी सेंटर के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद रावत ने बताया कि हृदयाघात के लक्षणों को पहचाना बेहद जरूरी होता है यह किसी की जान बचाने के लिए बेहद जरूरी है। हार्टअटैक के दौरान सीने में तेज दर्द, सांस लेने में कठिनाई, अत्यधिक पसीना, चक्कर आना और दर्द का कंधे या जबड़े तक फैलना आदि शामिल हैं।
------------------------
कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं
करीब 13 साल पहले जिला अस्पताल में काॅर्डियोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. केसी वर्मा तैनात थे। उनके स्थानांतरण के बाद से जिले में ह्रदय रोग का चिकित्सक नहीं है। लोगों को इलाज के लिए 135 किलोमीटर दूर लखनऊ जाना पड़ रहा है। करीब दो वर्ष पहले गोला से भाजपा विधायक अरविंद गिरि की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। डाॅ. रवि टंडन की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। शहर के संकटा देवी निवासी भाजपा युवा नेता अमीय त्रिपाठी व करीब 60 वर्षीय श्याम नारायण भल्ला की भी हार्ट अटैक से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed