{"_id":"64ca9b2085c903c4450bb5b6","slug":"the-revenue-team-measured-the-land-of-the-mosque-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-3060-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राजस्व टीम ने की मस्जिद की भूमि की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राजस्व टीम ने की मस्जिद की भूमि की पैमाइश
विज्ञापन
अलीगंज में भूमि की पैमाइश करते राजस्व कर्मी।
अलीगंज। तहसील गोला के कानूनगो व क्षेत्रीय लेखपाल अपनी टीम के साथ तहसीलदार गोला विनोद कुमार गुप्ता के निर्देश पर पैमाइश के लिए पहुंचे। अलीगंज मस्जिद स्थित भूमि की पैमाइश की।
कस्बा निवासी अर्पित अवस्थी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर सदर चौराहा पर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर शिकायत की थी। बुधवार को कानूनगो बृजेश कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय लेखपाल मौर्य, दाताराम वर्मा व पुलिस साथ के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश की। मस्जिद की गाटा संख्या 237 है, जिसका रकबा 0.97 हेक्टेयर है। क्षेत्रीय लेखपाल मोहित मौर्य ने बताया सड़क की भूमि पर अंजुमन कमेटी द्वारा रखवाए गए 12 खोखे मिले।
इस जमीन की पूर्व में भी पैमाइश की जा चुकी है। कानूनगो बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया संबंधित रिपोर्ट उप जिला अधिकारी गोला को सौंप दी जाएगी। अंजुमन कमेटी के एहसान अली, वकील, शमसुद्दीन ने बताया मौके पर किसी प्रकार का विवाद नहीं है। मस्जिद में दुकान ठीक बनी हैं, इस मौके पर तमाम ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।