फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The rescue project is helpless in front of the erosion of Sharda, 15 feet part of it is submerged in the river.

Lakhimpur Kheri News: शारदा के कटान के आगे बचाव परियोजना बेबस, 15 फिट हिस्सा नदी में समाया

Tue, 29 Sep 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The rescue project is helpless in front of the erosion of Sharda, 15 feet part of it is submerged in the river.
बझेडा़ में कटानरोधी परियोजना को काटती शारदा नदी।स्रोत: ग्रामीण
बिजुआ। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही कटान ने रफ्तार पकड़ ली है। बिजुआ ब्लॉक के बझेड़ा में नदी का कटान अब कटानरोधी परियोजना तक पहुंच गया है। सोमवार रात परियोजना का करीब 15 फिट हिस्सा कटकर शारदा में समा गया। बचाव के लिए बनाई गई परियोजना के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के गांवों और खेतों पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों में इससे दहशत है कि नदी का कटान इसी तरह रहा तो बचाव व्यवस्था का बड़ा हिस्सा भी इसकी चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और किनारों पर तेजी से कटान हो रहा है। बझेड़ा में परियोजना का हिस्सा टूटने के बाद अब नदी की दिशा में आगे कटान बढ़ने की आशंका है। इससे कृषि भूमि के साथ बझेड़ा, कुंअरपुर कलां, रेवतीपुरवा, रमेश्वरापुर और रैनागंज समेत आसपास के गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। इधर, विभाग फिलहाल जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहा है, जबकि ग्रामीणों के सामने कटान बढ़ने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा नदी जब तक पानी घटने का इंतजार नहीं करती, तब तक क्षतिग्रस्त परियोजना को लेकर खतरा बना रहेगा। उन्होंने तत्काल मौके पर निगरानी बढ़ाने और कटान की स्थिति पर लगातार नजर रखने की मांग की है। इधर, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि स्थिति सामान्य है। जो कटान वाली बात कहीं जा रही है, वह 15 दिन पुरानी घटना है। हमारी पूरी टीम निगरानी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed