{"_id":"57e175fb4f1c1b4f1da82824","slug":"the-relay-hunger-strike-launched-lekpalon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताली लेखपालों का क्रमिक अनशन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली लेखपालों का क्रमिक अनशन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
lekhpal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पहले दिन 11 कर्मचारी अनशन पर बैठे
विभिन्न मांगों को लेकर चल रही लेखपालों की चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल 29वें दिन क्रमिक अनशन में बदल गई। पहले दिन लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार दीक्षित और जिला मंत्री अतुल कुमार वाजपेई के नेतृत्व में 11 लेखपाल अनशन पर बैठे।
अनशन को संबंधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार दीक्षित ने कहा कि देश वर्तमान समय में आतंकी हमलों को झेल रहा है। सबकी संवेदनाएं देश के शहीदों के प्रति हैं। इस संकट की घड़ी में हम लोग शहीदों के परिवार वालों के साथ हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाए। आदित्य मिश्रा ने कहा कि लागू की गई नई राजस्व संहिता में लेखपालों के दायित्व बढ़ाए गए हैं। ऐसी दशा में लेखपालों की शैक्षिक योग्यता बढ़ाया जाना जरूरी है। अनशन के अजय कुमार, अनूप त्रिपाठी, महेंद्र प्रताप आदि ने भी संबोधित किया। क्रमिक अनशन पर पहले दिन रामदत्त दीक्षित, अरविंद मिश्रा, बृजेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, राकेश शुक्ला, रमेश कुमार, गौरव गुप्ता, देशराज, राजीव अवस्थी, रामकिशोर बैठे। इस मौके पर दीपक वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, पंकज मिश्रा, विजय भार्गव, कौशल किशोर वर्मा, चंद्रप्रकाश, लक्ष्मण प्रसाद, इंद्रभान सिंह, मुनीश शुक्ला आदि लेखपाल मौजूद रहे।