{"_id":"66fc3f6a20728270cd0a89e6","slug":"the-relatives-reached-the-dead-body-with-the-help-of-blood-marks-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-130209-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खून के निशान के सहारे शव तक पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खून के निशान के सहारे शव तक पहुंचे परिजन
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ संवाद
मोहम्मदी। गांव शाहपुर राजा निवासी प्रभुदयाल को तलाशते हुए परिजन गोमती घाट के करीब पहुंचे तो पहले उन्हें साइकिल और थोड़ी दूर पर दरांती पड़ी मिली। दरांती के पास खून भी पड़ा था। यहां से खून की धार के निशान के सहारे ही परिजन प्रभुदयाल के शव तक पहुंचे। बताया जा रहा है साइकिल और दरांती से काफी दूरी पर गन्ना के खेत में प्रभुदयाल का अधखाया शव पड़ा था। बाघ, प्रभुदयाल को करीब 350 मीटर दूर खींच ले गया।
बाघ के हमले में युवक की मौत के पता चलते ही शाहपुर राजा और अन्य गांवों के ग्रामीण जमा हो गए। वन विभाग की कार्यशैली के प्रति आक्रोश जताया और परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। देर शाम छह बजे तक शव को जिला मुख्यालय नहीं भेजा जा सका। परिजन और ग्रामीण बाघ पकड़वाने की मांग पर अड़े रहे। काफी मान- मनौव्वल के बाद परिजन शव के पोस्ट मार्टम को राजी हुए। मृतक के परिवार मे पत्नी और एक बेटा-बेटी है। घटना से परिजन व ग्रामीणों में गम और गुस्सा है।
घटनास्थल पर पहुंचे विधायक और एसडीएम
पंचायती राज समिति के सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और रेंजर से बाघ को शीघ्र पकड़ने की बात कही। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। मृतक के भतीजे कमल ने पुलिस को सूचना दी। लेखपाल को सहायता राशि की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कांबिग के दौरान मिले पगमार्क से क्षेत्र में तेंदुआ की मौजूदगी की संभावना जताई जा रही है। शव के पोस्टमार्टम से मृत्यु के कारणों की पहचान की जा सकेगी। घटनास्थल बेलापहाड़ां आरक्षित वन से लगभग एक किमी की दूरी पर है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। - संजय विश्वाल, डीएफओ, दक्षिण खीरी
बाघ को पकड़ें, पीड़ित परिवार को मिले 20 लाख का मुआवजा
मोहम्मदी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियाें ने घटनास्थल पर ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बाघ को पकड़े जाने की मांग की। मांग की कि मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। आश्रितों को दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री आवास, आवासीय भूमि, न्यायिक एसडीएम के यहां न्यायिक कोर्ट में चल रहा आवास भूमि पर न्यायिक विवाद खारिज करने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता क्रांति कुमार सिंह, किसान यूनियन के जिला महामंत्री शिवेन्द्र यादव, वन विभाग के रेंजर नरेश पाल सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर आरके तिवारी आदि शामिल रहे। संवाद