फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Ramnagar-Kolkata train will pass through Kheri twice a week

Lakhimpur Kheri News: सप्ताह में दो दिन रामनगर-कोलकाता ट्रेन खीरी होकर गुजरेगी

Sun, 07 Jun 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The Ramnagar-Kolkata train will pass through Kheri twice a week
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तराखंड के यात्रियों को बिहार की राजधानी पटना और कोलकाता से जोड़ने के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। ट्रेन रामनगर से इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, पटना होते हुए कोलकाता तक जाएगी।
विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रामनगर से 19:55 बजे रवाना होकर काशीपुर, बाजपुर, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, पीलीभीत और पूरनपुर होते हुए मैलानी 03:05 बजे तथा लखीमपुर 03:52 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, दिघवाड़ा, पटना, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल और वर्धमान होते हुए अगले दिन 22:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन बृहस्पतिवार और रविवार को सुबह 05:00 बजे कोलकाता से रवाना होकर उसी मार्ग से लखीमपुर 01:15 बजे और मैलानी 02:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद पूरनपुर, पीलीभीत, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं, बाजपुर और काशीपुर होते हुए अगले दिन 09:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद ही ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
छोटी काशी गोला में नहीं दिया गया ठहराव
प्रायोगिक समय सारिणी में पीलीभीत जिले के पूरनपुर में ट्रेन का ठहराव प्रस्तावित है, जबकि छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में ठहराव नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed