फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The rain accompanied by the storm destroyed the crops

आंधी के साथ हुई बारिश ने फसलें कीं धराशाई

Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The rain accompanied by the storm destroyed the crops
बारिश में भीगते हुए घर जातीं छात्राएं।
लखीमपुर खीरी। रात भर रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद सोमवार को दोपहर बाद कुछ देर तक तेज बारिश हुई। रविवार को आई भीषण आंधी के बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में तैयार खड़ी फसल गिर गई। कटी फसल भीग कर खराब हो गई। गन्ने और केले की फसल भी गिरकर खराब हो गई, इससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालत यह है किसानों को लागत निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

तेज आधी के कारण जिले के कई इलाकों में बिजली गायब हो गई। कई जगह पेड़ की डालें टूटकर तो कुछ जगहों पर पूरे के पूरे पेड़ जड़ से उखड़कर बिजली लाइनों पर गिर गए। बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से जिले के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। कई जगह आंधी में छप्पर आदि उड़ गए।
विज्ञापन

पलियाकलां। रविवार की दोपहर तेज आंधी के साथ होने वाली बारिश सोमवार को भी जारी रही। बारिश से तहसील परिसर तालाब बना रहा। अधिवक्ताओं के तख्तों के पास भी पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी, तिकुनिया, मोहम्मदी। रविवार की रात शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रही। बारिश से खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल गिरकर बर्बाद हो गई। मोहम्मदी के जेई एके दीक्षित ने बताया कि बारिश और हवा से पलिया, मियापुुर, रामपुर आदि जगहों पर लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
अमीरनगर। बारिश से केले की फसल की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। शरदकालीन गन्ने की फसल के साथ सहफसल लाही को भी इस बारिश से नुकसान पहुंचा है। वहीं गन्ने की फसल को लाभ पहुंचा है।
रविवार शाम से गायब है सैकड़ों गांवों की बिजली ठप
सिकंद्राबाद। रविवार को आई तेज आंधी और बारिश से सिकंद्राबाद क्षेत्र में कई जगह पेड़ों की डालें टूटकर बिजली तारों पर गिर गईं जिससे सिकंद्राबाद उपकेंद्र के पांच फीडरों के सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई। 24 घंटे बाद कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई जबकि अधिकांश गांव अभी भी अंधेरे में डूबे हुए हैं।

बिजुआ। बिजुआ विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में रविवार शाम से ही ब्लैक आउट चल रहा है। रविवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश से ठप हुई बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो पाई है। बिजुआ उपकेंद्र के जेई उमेश कुमार का सीयूजी नंबर उठ नहीं रहा है। क्षेत्र के लाइनमैन रतीराम ने बताया कि बिजुआ हाइडिल में इनकमिंग बाक्स खराब हो गया है। उसकी मरम्मत चल रही सोमवार देर शाम तक बिजली मिलने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed