{"_id":"68b9112a232a6aaaadd3c5d875550f36","slug":"the-railway-fog-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे को लेकर रेलवे का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे को लेकर रेलवे का अलर्ट जारी
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 15 Dec 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते कोहरे को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे को ट्रेनों की सुरक्षा और संरक्षा की चिंता सताने लगी है। इसे लेकर रेलवे अधिकारियों ने ऐशबाग-बरेली रूट पर अलर्ट जारी किया है। साथ ही चालकों को सावधानी के साथ ट्रेनों का संचालन करने को कहा है। वहीं रूट पर तैनात लोको पायलट, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
सर्दी बढ़ने के साथ ही ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का असर पड़ने लगा है। खासकर मैलानी से ऐशबाग जाने वाली 52241 डाउन पैंसेजर, इज्जतनगर तक जाने वाली 15309 और रूहेलखंड एक्सप्रेस कई कई घंटे देरी से चल रही हैं। अन्य ट्रेनों के संचालन में भी दिक्कत हो रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आलोक कुमार सिंह के पीआरओ आलोक कुमार ने बताया कि ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का असर पड़ने लगा है। जिसके बाद ऐशबाग-मैलानी रूट पर अलर्ट जारी किया गया है लेकिन ट्रेनों की रफ्तार को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि कोहरे को लेकर सभी लोको पायलट, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और गैंगमैनों को सतर्क किया गया है। जिन स्टेशनों के बीच कोहरे का ज्यादा असर है, वहां ट्रैफिक इंस्पेक्टर रेलवे स्टेशनों पर जाकर स्टेशन मास्टरों से संपर्क कर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। ताकि कोहरे में ट्रेनों को हादसों से बचाया जा सके।
जिन स्टेशनों के बीच अधिक कोहरा है, वहां ट्रेनों की गति कम करने के लिए स्टेशन मास्टर की रिपोर्ट पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर निर्णय लेंगे। बता दें कि आम दिनों में ट्रेनों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रहती है, लेकिन कोहरे से प्रभावित स्टेशनों के बीच ट्रेनों की रफ्तार 48 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया जाता है। लेकिन जिले में अभी कहीं भी कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार नहीं घटाई गई है। पीआरओ ने बताया कि जहां संभव है, वहां ट्रेनें निर्धारित स्पीड से ही चलेंगी।