{"_id":"f550f6f2d711cd56f57223d153ad708a","slug":"the-primary-school-reached-jd-skirt-lalapurwa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा की जद में पहुंचा लालापुरवा का प्राथमिक विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा की जद में पहुंचा लालापुरवा का प्राथमिक विद्यालय
धौरहरा
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमियाबेंहड़ क्षेत्र के सुजानपुर मजरा लालापुरवा में निरन्तर कटान करती आ रही घाघरा की चपेट में अब गांव का प्राथमिक विद्यालय भी आ गया है, जो कभी भी नदी में समा सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को पड़ोस के बद्रीपुरवा विद्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं। निरन्तर कटान करती चली आ रही घाघरा किसानों के हरे-भरे खेतों सहित दर्जनों घरों को काटकर आगे बढ़ती चली आ रही है। अब घाघरा ने लालापुरवा गांव के प्राथमिक विद्यालय को अपनी जद में ले लिया। है किसी भी दिन यह स्कूल नदी में समा सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी रमियाबेंहड़ सत्यप्रकाश ने बताया कि लालपुरवा में अध्ययनरत बच्चों को पड़ोसी गांव के विद्यालय बद्रीपुरवा में पढ़ाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन