फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The power cut has taken away my sleep... I always wait for electricity

Lakhimpur Kheri News: कटौती ने उड़ा दी नींद... हर वक्त आंखों में रहता बिजली का इंतजार

Sun, 24 May 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 24 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The power cut has taken away my sleep... I always wait for electricity
शहर के मंगल प्लाजा के पास ट्रांसफार्मर का केबिल जलता हुआ। स्रोत विद्युत विभाग
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। शहर से लेकर देहात तक लोग अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से परेशान हैं। दिन में उमस और रात में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की नींद उड़ गई है। कहीं ट्रांसफाॅर्मर के केबल जल रहे हैं तो कहीं तार टूटने और लोकल फॉल्ट से आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

गढ़ी उपकेंद्र से जुड़े मेला मैदान, हाथीपुर, घोसियाना, निर्मलनगर, संकटा देवी और पलिया बस स्टाॅप क्षेत्रों में दिन-रात कटौती हो रही है। शनिवार रात मेला मैदान समेत कई इलाकों में ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने और फॉल्ट से देर तक बिजली गुल रही। छाउछ उपकेंद्र के ईदगाह, सरस्वती देवी कॉलोनी, गोटैयाबाग और उदयपुर मोहल्लों में भी लोग परेशान रहे। कलक्ट्रेट और नई बस्ती क्षेत्र में रातभर ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

अमीरनगर, देवरिया और परसपुर क्षेत्रों में अघोषित कटौती व लो-वोल्टेज से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी साजिद खां, लियाकत खां, राशिद खां और मोहम्मद हुसैन खां ने बताया कि रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है। बरवर क्षेत्र में रात में दो-दो घंटे कटौती हो रही है। मोहम्मदी क्षेत्र में बिजली संकट से सिंचाई प्रभावित है और बच्चों को गर्मी में सोने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मैलानी में रातभर गुल रही बिजली
मैलानी। मैलानी क्षेत्र में तीन-तीन घंटे तक बिजली काटी जा रही है। लोगों का कहना है कि रात 10-11 बजे कटौती के बाद कई बार दो बजे के बाद ही सप्लाई मिलती है। लोकल फॉल्ट से भी आपूर्ति बाधित रहती है। संवाद
-------
मैगलगंज में 8 से 10 घंटे ही मिल रही आपूर्ति
मैगलगंज। क्षेत्र में 24 घंटे में मुश्किल से आठ से 10 घंटे बिजली मिल पा रही है। लगातार ट्रिपिंग और कटौती से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी आकाश, सुनील और सौरभ ने बताया कि बिना सूचना बिजली काट दी जाती है। लो-वोल्टेज से मोटर नहीं चल पा रहे, जिससे सिंचाई और कारोबार प्रभावित हैं। संवाद
--------------
चार दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफाॅर्मर
संसारपुर। बोझिया गांव का ट्रांसफाॅर्मर चार दिन से खराब पड़ा है, जिससे करीब 70 कनेक्शन प्रभावित हैं। संतोष राजपूत, अव्वल अली, मुकेश राजपूत, रामनरेश स्वर्णकार, अनिल कश्यप और संजीव कश्यप ने बताया कि शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। सोमवार तक ट्रांसफाॅर्मर बदलने का आश्वासन दिया गया है। संवाद

---------
रोस्टरिंग के नाम पर घंटों कटौती
धौरहरा। धौरहरा, ईसानगर, खमरिया पंडित और हसनपुर कटौली क्षेत्रों में 24 घंटे में 70 से 100 बार तक ट्रिपिंग हो रही है। लोगों का आरोप है कि रोस्टरिंग और लोकल फॉल्ट के नाम पर घंटों बिजली बंद रखी जाती है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं और उपकरण खराब होने का खतरा बढ़ गया है। बेल्तुआ जेई प्रभात वर्मा ने बताया कि रात में ओवरलोडिंग बढ़ने से कटौती करनी पड़ती है। ऊपर से जितनी सप्लाई मिलती है, उसी हिसाब से आपूर्ति दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed