फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The pontoon bridge is closed, now you will have to take a detour of 65 km

Lakhimpur Kheri News: पैंटून पुल बंद, अब 65 किमी का लगाना पड़ेगा चक्कर

Mon, 16 Jun 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The pontoon bridge is closed, now you will have to take a detour of 65 km
शारदा नगर पर बने इसी पैंटून पुल से निकलते थे लोग। स्रोत ग्रामीण
महेवागंज/फूलबेहड़। शारदा नदी के पचपेड़ी घाट पर बने पैंटून पुल से रविवार शाम आवागमन बंद कर दिया गया। इससे अब लखीमपुर से निघासन जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। पैंटून पुल के रास्ते लखीमपुर से निघासन की दूरी 40 किलोमीटर है, लेकिन अब शारदा नगर से ढखेरवा चौराहा होते हुए निघासन जाना पड़ेगा, जिसकी दूरी करीब 60 से 65 किलोमीटर पड़ेगी। यह मार्ग बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शारदा नदी पर पैंटून पुल अक्तूबर से 15 जून तक चलता है। पिछली बार तीन जगह कटान होने से विभाग को तीन छोटे पैंटून पुल बनाने पड़े थे। नेपाल सीमा से सटे तिकुनिया, बेलरायां, सिंगाही, डांगा, निघासन, रकेहटी, मिर्जागंज, बिनौरा, सोठियाना, अदलाबाद सहित करीब सौ से ज्यादा गांवों के करीब दो लाख लोगों को सात महीने तक पुल से आना-जाना पड़ता है। लोग वर्षों से स्थायी पुल की मांग करते रहे हैं। पुल बन जाए तो पलिया और नेपाल सीमा तक जाने में समय और खर्चे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed