{"_id":"6772e471e5f7059a3b08a27c","slug":"the-players-of-the-tigers-team-won-the-match-by-six-wickets-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-136188-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टाइगर्स टीम के खिलाड़ियों ने छह विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टाइगर्स टीम के खिलाड़ियों ने छह विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत आयोजक
लखीमपुर खीरी। रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को स्वर्गीय गुंजल त्यागी मेमोरियल जूनियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में टाइगर्स और सुपर किंग के बीच मैच खेला गया। टाइगर्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर छह विकेट से मैच जीत लिया।
लखीमपुर सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुपर किंग ने 20.2 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज अतीक अहमद ने 37, मोहम्मद कैश ने 17 रन बनाए। टाइगर्स के गेंदबाज अखिल गिरि ने तीन और अलिफ अहमद ने दो विकेट चटकराए। जवाब में टाइगर्स ने 15.5 ओवर में 139 रन बनाकर मैच जीत लिया।
टाइगर्स के बल्लेबाज रूमान बेग ने 58, गौरव शर्मा ने 37 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच रूमान बेग और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार अतीक अहमद को मुख्य अतिथि पुनीत अग्रवाल ने दिया। इस दौरान अभिषेक शुक्ला, रवि शंकर तिवारी, मसीह अहमद खान, नीरज शुक्ल, विनय मौर्य, सूरज शर्मा, विशाल वर्मा, श्याम मोहन, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।