फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The picture is clear, last year's champion Srinagar won again, but the percentage decreased

तस्वीर साफ, पिछले साल के चैंपियन श्रीनगर ने फिर मारी बाजी, लेकिन प्रतिशत घटा

Fri, 25 Feb 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The picture is clear, last year's champion Srinagar won again, but the percentage decreased
प्रतीकात्मक
चार विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ा
विज्ञापन

आठ में चार सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ा, चार सीटों पर घटा
लखीमपुर खीरी। जिले में बुधवार को हुए मतदान के आंकड़ों की सही तस्वीर बृहस्पतिवार को स्पष्ट हो पाई। निर्वाचन कार्यालय के ताजे आंकड़ों के मुताबिक, इस बार जिले में कुल 68.11 फीसदी मतदान हुआ। यह मतदान पिछले चुनाव की अपेक्षा 0.36 फीसदी कम है। ताजी स्थिति के अनुसार पिछले विधानसभा चुनाव में चैंपियन रहे श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र ने इस बार फिर मतदान में बाजी मारी है। सबसे खास बात यह है कि जिले में आठ में से चार विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ दिया है।
पिछले विधानसभा चुनाव में 72.20 फीसदी मतदान के साथ श्रीनगर आठों विधानसभाओं में अव्वल रहा था। इस बार भी श्रीनगर में 71.59 फीसदी मतदान हुआ है, जो सबसे ज्यादा है। हालांकि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार यहां 0.61 फीसदी मतदान कम हुआ है। पलिया, निघासन और धौरहरा में इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा ज्यादा मतदान हुआ है, जबकि गोला, श्रीनगर, कस्ता और मोहम्मदी में मतदान प्रतिशत घटा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाया था। जगह-जगह मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली गईं। बावजूद इसके जिले का मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के आंकड़ों को भी नहीं छू पाया। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में इसका असर दिखा है। परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ा, लेकिन चार क्षेत्रों में कम मतदान के कारण जिला पिछले चुनाव से पिछड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलिया, निघासन, लखीमपुर और मोहम्मदी में महिलाएं रहीं अव्वल
इस विधानसभा चुनाव में सबसे खास बात यह रही कि जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों पलिया, निघासन, लखीमपुर और मोहम्मदी में महिलाओं ने मतदान में जबरदस्त दम दिखाया है। पलिया में 65.37 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया है, जबकि महिलाओं ने 66.05 फीसदी मतदान कर पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। निघासन में पुरुषों के 68.22 फीसदी मतदान के सापेक्ष महिलाओं ने 70.86 फीसदी मतदान कर पुरुषों को पछाड़ दिया। लखीमपुर में पुरुषों ने भले ही मतदान करने में सुस्ती दिखाई हो, लेकिन महिलाओं ने बढ़चढ़ कर मतदान किया। यहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत 73.56 रहा, जबकि पुरुष मतदान प्रतिशत 66.63 रहा है। मोहम्मदी में महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा 77.21 रहा है, जबकि यहां 69.68 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया। इस तरह मोहम्मदी में पुरुषों की अपेक्षा 7.53 फीसदी महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है। जो एक रिकार्ड है।


थर्ड जेंडर ने भी लोकतंत्र के जश्न में बढ़कर की भागीदारी
लखीमपुर खीरी जिले में थर्ड जेंडर के लोगों ने भी लोकतंत्र के यज्ञ में अपने वोटों की आहुति देकर देश के प्रति अपना फर्ज निभाया है। जिले में कुल 127 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस चुनाव में 10.81 फीसदी किन्नरों ने वोट दिया है। लखीमपुर सदर से खुशी किन्नर थर्ड जेंडर प्रत्याशी थीं, इसलिए यहां सर्वाधिक 40 फीसदी किन्नरों ने वोट डाले हैं, जबकि पलिया में थर्ड जेंडर के 36.36 फीसदी वोट पड़े हैं। गोला में 11.54, कस्ता में 5.88 प्रतिशत किन्नरों ने मतदान किया है। निघासन, श्रीनगर, धौरहरा और मोहम्मदी में थर्ड जेंडर मतदान प्रतिशत शून्य रहा है, जबकि पिछले चुनाव में 5.66 फीसदी थर्ड जेंडर ने मतदान किया था।

जिले की आठों सीटों पर मतदान प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदान महिला मतदान अन्य कुल मतदान
137-पलिया 65.37 66.05 36.36 65.92
138-निघासन 68.22 70.86 00.00 69.43
139-गोलागोकर्णनाथ 65.51 63.82 11.54 65.62
139-श्रीनगर 73.22 69.73 00.00 71.59
140-धौरहरा 70.80 66.66 00.00 68.90
141-लखीमपुर 66.63 73.56 40.00 65.38
142-कस्ता 70.53 67.95 05.88 69.32
143-मोहम्मदी 69.68 77.21 00.00 68.68
कुल मतदान 68.96 67.26 10.01 68.11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed