{"_id":"68584456d45ffd94fe076b23","slug":"the-pickpocket-escaped-after-snatching-the-womans-chain-case-registered-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-148786-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महिला की चेन छीनकर उचक्का फरार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महिला की चेन छीनकर उचक्का फरार, मुकदमा दर्ज
Sun, 22 Jun 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के देउवापुर पहाड़ापुर निवासी एक महिला की उचक्के ने उस समय चेन छीन ली, जब वह रविवार सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। घबराई पीड़िता ने शोर तो मचाया, लेकिन तब तक आरोपी नजरों से ओझल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना सुबह करीब 05:30 बजे की बताई जा रही है।
गांव निवासी विमला देवी पत्नी सतीश कुमार रोज की भांति रविवार सुबह टहलने के लिए निकली थीं। उनके साथ केश कुमारी, शोभा कुमारी और पुष्पा कुमारी भी थीं। सभी टहलते हुए घर के समीप नहरिया पर पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आए एक उचक्के ने उनकी चेन छीन ली और पैदल ही भाग गया। यह देख महिलाओं में हड़कंप मच गया।
शोर शराबा करने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए और आरोपी की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।