फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The pace of life was slower cold winds

वर्फीली हवाओं से धीमी हुई जिंदगी की रफ्तार

Sun, 11 Jan 2015 08:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Jan 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
The pace of life was slower cold winds
रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 03.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वर्फीली हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ठिठुरन से जिंदगी की रफ्तार धीमी हो गई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम को लोग अलाव की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे तो कुछ सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने आग जलाकर ठंड से राहत पाई।
विज्ञापन

रविवार की तड़के कोहरा छाया रहा, फिर मौसम तो साफ हो गया, लेकिन बादलों के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पश्चिम से आने वाली वर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन का आभास हुआ। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। बढ़ती ठंड में गरीबों का हाल तो सबसे ज्यादा खराब है। शहर के रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, कचहरी रोड, अस्पताल रोड आदि स्थानों पर रिक्शे वाले दिन भर सिकुड़ते मिले। बाजार में भी लोगों की भीड़ काफी कम रही। वहीं पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से चौराहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नजर नहीं आई।
विज्ञापन

कोयले की दुकानों पर रही भीड़
ठंड में कोयला बेचने वालों की चांदी कट रही है। जैसे-जैसे ठंड अपने पूरे शवाब पर है। वैसे-वैसे कोयले की दुकानों पर लोगों की भीड़ भी अच्छी खासी है। कोयला विक्रेता ताहिर ने बताया कि कोयला पूर्ण रूप से स्टाक में है। कोयला 30 से 40 रुपये किलो तक बिक रहा है। ठंड अगर ऐसी ही पड़ती रही तो दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों के तापमान पर एक नजर....
दिनांक             न्यूनतम          अधिकतम
06 जनवरी         04.0              15.0
07 जनवरी         04.0              15.2
08 जनवरी         16.8              16.8
09 जनवरी         03.8              14.0
10 जनवरी         04.0              14.5
11 जनवरी         03.2              14.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed