{"_id":"6914c90af1c03bc25c069aab","slug":"the-order-for-stoppage-of-delhi-trains-did-not-get-the-green-signal-on-paper-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-160816-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिल्ली की ट्रेनों के ठहराव के आदेश को कागजों में नहीं मिला ग्रीन सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिल्ली की ट्रेनों के ठहराव के आदेश को कागजों में नहीं मिला ग्रीन सिग्नल
Wed, 12 Nov 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
सत्यम पांडे
मैगलगंज। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से मैगलगंज रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन दो माह बाद भी कागजों में आदेश को ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है। इससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश है।
मैगलगंज सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों का दिल्ली आना-जाना होता है। ट्रेनों का ठहराव स्टेशन पर न होने से यात्रियों को शाहजहांपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। लोगों ने यह समस्या केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद तक पहुंचाई तो उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा।
रेल मंत्री ने नौ सितंबर, 2025 को जारी आधिकारिक पत्र में दो ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी दे दी। इसमें ट्रेन संख्या 15273/15274 रक्सौल–आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस और 05057/05058 गोरखपुर–दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस का ठहराव मैगलगंज रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत किया गया है। इस पर लोगों ने खुशी जाहिर की। यह खुशी अब नाराजगी में बदल रही है, क्योंकि ट्रेनों का ठहराव सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गया।
विज्ञापन
मैगलगंज रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि अभी तक हमारे पास मुरादाबाद डिवीजन से कोई पत्र नहीं आया है। पत्र आने के बाद से ही ट्रेनों का ठहराव संभव होगा। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के जनसंपर्क अधिकारी शशिमोहन अग्निहोत्री ने बताया कि मंत्री के जरिये दोबारा रिमाइंडर भिजवा दिया जाएगा, ताकि ट्रेनों का ठहराव शुरू हो सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जब खुद रेल मंत्री की स्वीकृति मिल चुकी है, फिर ट्रेनें क्यों नहीं रुक रही हैं। यह जनता की भावनाओं से खिलवाड़ है।
-सत्यम पांडे, स्थानीय निवासी
-- -- -- -- -- -
कागज़ों में ट्रेनें रुक गईं, लेकिन हकीकत में अब भी प्लेटफॉर्म खाली हैं। अधिकारी चाहें तो एक दिन में ठहराव शुरू हो सकता है।
मनीष गुप्ता, व्यापारी
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जनता के हित में ठहराव की पहल की थी। रेल विभाग की सुस्ती ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।
-सुशील शुक्ला, भाजपा नेता