फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The opposition is frustrated and disappointed, so it is hurting the dignity of Parliament

हताश और निराश है विपक्ष, इसलिए संसद की गरिमा को पहुंचा रहा ठेस

Thu, 19 Aug 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
The opposition is frustrated and disappointed, so it is hurting the dignity of Parliament
बिना नाम लिए बसपा, सपा और कांग्रेस को बताया व्यक्तिवादी, परिवादी पार्टी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आशीर्वाद जन यात्रा के तहत दो दिवसीय जनपद दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने जनपद में उज्ज्वला 2.0 योजना का आगाज कर विपक्ष को हताश और निराश बताया।
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत 15 अगस्त 2023 तक इसी तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सौ साल बाद 2047 में जब हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे होंगे तब तक देश सशक्त हो चुका होगा।
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह से हताश और निराश है। इसलिए संसद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। विरोधी दल के सदस्य नकारात्मक व्यवहार कर रहे हैं। इन लोगों ने तय कर लिया है कि सदन नहीं चलने देंगे। पेगासेस मामला सदन में उठा, जिसका सरकार ने जवाब भी दिया। यह कोई नया नहीं है। यदि विपक्षियों को लगता है यह गलत है तो उनके पास मुकदमा दर्ज कराने का अधिकार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 अफगान परिवार भारत लौटे
टेनी ने अफगानिस्तान के मौजूदा हालातों को लेकर कहा कि वहां कबीला संस्कृति है। 1996 से 2001 तक तालिबान शासन रहा। अमेरिकी दखल से तालिबान सत्ता से बाहर हुआ। अब अमेरिका ने अपनी सेना वापस बुला ली है तो फिर से तालिबान हावी हो गया है। उन्होंने कहा कि वहां पर 500 भारतीय परिवार थे जो सभी सुरक्षित वापस आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed