फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The old SP bungalow ground has been turned into a garbage dump... the stench makes it difficult to breathe

Lakhimpur Kheri News: पुराना एसपी बंगला मैदान को बनाया कूड़ाघर... उठती दुर्गंध में सांस लेना तक दूभर

Thu, 02 Oct 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The old SP bungalow ground has been turned into a garbage dump... the stench makes it difficult to breathe
पुराने एसपी बंगला के पास नगर पालिका द्वारा गिराया जा रहा कूड़ा। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर को कचरा मुक्त करने की जिम्मेदारी जिस नगर पालिका प्रशासन के कंधों पर है, उनके ही जिम्मेदारों ने पुराने एसपी बंगला के मैदान को कूड़ाघर बना दिया है। स्थिति यह है कि कूड़े से उठती दुर्गंध में स्थानीय लोगों का सांस लेना तक दूभर है। उन्हें संक्रामक रोगों के फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

शहर के 30 वार्ड में करीब चार लाख की आबादी रहती है। नगर पालिका प्रशासन इन वार्डों से कूड़ा उठवाकर शहर के हिदायत नगर के करीब बने पुराने एसपी बंगला मैदान में डलवाता है। हालांकि, पहले भी नगर पालिका यहां से कूड़ा एकत्र करता था। बाद में इसे उठवा लेता था, लेकिन वर्तमान में लंबे समय से यहां कूड़े के ढेर लगे हैं। जानवरों के शव पड़े होने से भी लोगों का इस मार्ग से निकलना तक दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन


आसपास के दुकानदारों व पड़ोसियों ने बताया कि जब से यहां कूड़ा डाला जा रहा है, तब से यहां सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। बरसात होने पर सड़न के बाद हालात और खराब हो जाते हैं। शाम के समय मच्छरों की फौज भी आ जाती है। घर के बाहर और छतों पर बैठना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सोमवार को यहीं लगती है साप्ताहिक बाजार
सोमवार को इसी मैदान पर कई सालों से साप्ताहिक बाजार लग रही है। कई व्यापारी अपनी दुकानें यहां लगाते हैं। सामान सस्ता मिलने से मध्यम व गरीब वर्ग का व्यक्ति यहां से खरीदारी करता है। दीपावली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में यहां ग्राहकों की संख्या भी बढ़ रही है। कूड़े से निकल रही दुर्गंध व पनप रहे मच्छरों की वजह से उनको भी यहां दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
----------------------
प्लांट की क्षमता मात्र पांच मीट्रिक टन, कचरा निकल रहा कई गुना
कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका ने शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर अंदेशनगर में प्लांट बनवाया है। यहां कूड़ा निस्तारण की मात्र पांच मीट्रिक टन प्रतिदिन की क्षमता है, लेकिन शहर से करीब 57 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन निकल रहा है, जो करीब 52 मीट्रिक टन ज्यादा है। ऐसे में नगर पालिका कूड़े का निस्तारण नहीं करा पा रही है।
----------------------
कई-कई दिन नहीं होता उठान

गदंगी की वजह से यहां लगे पेड़-पौधों को भी नुकसान हो रहा है। जानवर प्लॉटों में घुसकर कूड़ा फैलाते हैं। कूड़ा सड़क तक आकर फैलता है। कई-कई दिन कूड़ा नहीं उठता है। आसपास दुर्गंध फैलती है। मच्छर भी पनप रहे हैं।
बृजेश मिश्रा, राहगीर
----------------------
चेहरे पर कपड़ा बांधकर हैं निकलते

इस मार्ग से दिन में कई बार निकलना होता है। इधर से गुजरते समय चेहरे पर कपड़ा बांधकर और सांस रोककर निकलना पड़ता है। दुर्गंध की वजह से यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। मुख्य सड़क तक कूड़ा आ रहा है।
रवि श्रीवास्तव, राहगीर
----------------------
हटवा रहे हैं कूड़ा
अंदेश नगर में लगे प्लांट के पास जलभराव हो गया था। इसलिए यहां से कूड़ा नहीं हट पाया। हालांकि, अब कूड़ा हटवाया जा रहा है। किसी जानवर का शव पड़े होने की सूचना मिली थी, उसे भी हटवा दिया गया है।

संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका, लखीमपुर

पुराने एसपी बंगला के पास नगर पालिका द्वारा गिराया जा रहा कूड़ा। संवाद

पुराने एसपी बंगला के पास नगर पालिका द्वारा गिराया जा रहा कूड़ा। संवाद

पुराने एसपी बंगला के पास नगर पालिका द्वारा गिराया जा रहा कूड़ा। संवाद

पुराने एसपी बंगला के पास नगर पालिका द्वारा गिराया जा रहा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed