फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The new executive committee of Bharat Vikas Parishad Chhoti Kashi branch took oath

Lakhimpur Kheri News: भारत विकास परिषद छोटी काशी शाखा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Mon, 15 Jun 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The new executive committee of Bharat Vikas Parishad Chhoti Kashi branch took oath
भारत विकास परिषद के पदा​धिकारियों को शपथ दिलाते प्रांतीय अध्यक्ष। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के एक मैरिज लॉन में आयोजित समारोह में भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ।
विज्ञापन

रविवार को परिषद के नैमिष प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरी तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल मौजूद रहीं। प्रांतीय अध्यक्ष ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुज खरे, सचिव मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष पटेल सुशील वर्मा, महिला संयोजिका प्रियंका गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्य वक्ता डॉ. द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने भारत विकास परिषद के इतिहास, स्थापना और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर रामसागर वर्मा, संजय शुक्ला, शैलेंद्र सक्सेना, आदित्य पांडे, डॉ. राजीव राठौर, डॉ. हिमांशु मिश्र, आदर्श सोनी, दीपक हालन, जितेश मेहता, अनिल जलोटा, डॉ. अवधेश सिंह, विक्रम वर्मा, आदर्श जायसवाल, गौरव राजपूत, कमलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed