फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Nepali Army belongs to the nation, not to any politicianThe Nepali Army belongs to the nation, not to any politician

Lakhimpur Kheri News: किसी राजनेता की नहीं, राष्ट्र की है नेपाली सेना

Thu, 27 Mar 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The Nepali Army belongs to the nation, not to any politicianThe Nepali Army belongs to the nation, not to any politician
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में राजशाही की दोबारा वापसी और पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को दोबारा राजा बनाए जाने की मांग पर नेपाली सेना ने बड़ा बयान दिया है। सेना का कहना है कि नेपाली सेना किसी विशेष व्यक्ति राजनेता की नहीं, बल्कि राष्ट्र की है। सेना के बयान से राजा समर्थकों व राजनैतिक पार्टियों में भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन


नेपाल में 17 वर्षों बाद राजशाही की वापसी को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। राजशाही की वापसी का मांग उठ रही है। इसको लेकर नेपाली सेना द्वारा समर्थन दिए जाने की बात भी कही जा रही थी। राजा समर्थक भी सेना के साथ होने की आस लगाए हुए थे।
विज्ञापन

इधर, नेपाली सेना के प्रमुख अशोक राज सिग्देल ने बड़ा बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि नेपाली सेना किसी विशेष व्यक्ति व नेता की सेना नहीं है, बल्कि राष्ट्र की है। जो देश की स्वतंत्रता, सार्वभौमिकता, भौगोलिक अखंडता, राष्ट्रीय एकता के लिए संविधान के तहत राष्ट्रहित में कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू होगा आंदोलन

राजशाही की दोबारा वापसी को लेकर शुक्रवार को काठमांडो में संयुक्त जन आंदोलन की घोषणा की गई है। इसकी जिम्मेदारी दुर्गा प्रसाई को दी गई है। प्रदर्शन को सफल बनाने और सहभागिता करने की अपील की जा रही है। शुक्रवार को काठमांडो में दो स्थान पर राजावादी व गणतंत्र वादी के अलग-अलग प्रदर्शन को लेकर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed