फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The name of the District Collectorate The Secretariat sought to keep

कलक्ट्रेट का नाम जनपद  सचिवालय रखने की मांग

Wed, 24 Aug 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 24 Aug 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
The name of the District Collectorate The Secretariat sought to keep
धरना - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने मांग की कि जिला मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर जनपद सचिवालय रखा जाए। कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति प्रदान की जाए। 

कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने यह भी मांग की कि कलेक्ट्रेट में लेखा कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान दिया जाए। नवसृजित जनपदों और तहसीलों में उत्तर प्रदेश जिला कार्यालय लिपिक वर्ग सेवा द्वितीय संशोधन नियमावली- 2011 द्वारा प्रख्यापित पदों का सृजन किया जाए। प्रदेश के 21 नवसृजित जिलों में ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और नवसृजित तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित किया जाए। प्रदर्शन में अजय बाजपेयी, कमाल अहमद, जाहिद खां, मोहम्मद फैयाज, राजीव रतन त्रिवेदी, विवेक कुमार सक्सेना, साजिद हुसैन, श्रीराम, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed