फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The municipality will organize the Dussehra fair

Lakhimpur Kheri News: नगर पालिका ही कराएगी दशहरा मेला

Wed, 03 Sep 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 03 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The municipality will organize the Dussehra fair
बैठक में मौजूद सभासद। संवाद
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका में बुधवार को दशहरा मेला के आयोजन पर बोर्ड बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेला परंपरागत तरीके से नगर पालिका ही आयोजित करेगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने की, जिसमें सभी सभासद और ईओ संजय कुमार मौजूद रहे। इस दौरान सभासद कौशल तिवारी को सभी की सहमति से मेला अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में सभासदों ने प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया से मेला कराने की संभावनाओं पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सभासदों का कहना था कि दशहरा मेला वर्षों से नगर पालिका की देखरेख में होता आया है और इसकी परंपरा को बनाए रखना जरूरी है। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह मेला नगर पालिका का है और इसे नगर पालिका ही कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद मेला अध्यक्ष कौशल तिवारी और अन्य सभासद एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह से मिले। एडीएम ने स्पष्ट किया कि दशहरा मेला आयोजन में प्रशासन का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा और मेला हमेशा की तरह नगर पालिका ही कराएगी।


नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि दशहरा मेला शहर की सांस्कृतिक पहचान है और इसे भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मेला परिसर में सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई की पुख्ता तैयारी की जाएगी।

बैठक में मौजूद सभासद। संवाद

बैठक में मौजूद सभासद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed