फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The municipality forgot to build a road after constructing a drain.

Lakhimpur Kheri News: नाला निर्माण कर सड़क बनाना भूल गई नगर पालिका

Sun, 14 Apr 2024 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The municipality forgot to build a road after constructing a drain.
गांधी विद्यालय के समीप नाले के ऊपर बना जर्जर रोड। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के सौजन्या चौराहे पर गांधी विद्यालय स्कूल के पास नगर पालिका परिषद ने नाला निर्माण तो करा दिया, लेकिन खोदी गई सड़क बनाना भूल गई। ऊबड़-खाबड़ सड़क होने से राहगीर परेशान हैं। सड़क से गुजरने वाले कई ई-रिक्शा और मोटर साइकिल सवार गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

शहर में जलभराव की समस्या समाप्त करने के लिए नगर पालिका ने गांधी विद्यालय के समीप सड़क क्रॉस करते हुए नाले का निर्माण कराया था। दो हिस्सों में बनाए जाने वाले नाले के लिए सड़क खोदी गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि नाला निर्माण होने के बाद सड़क भी बना दी जाएगी। नाला निर्माण पूरा हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीतने को है लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ऊबड खाबड़ सड़क होने की वजह से कई बार लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि नगर पालिका ने जिस ठेकेदार को इस काम का जिम्मा दिया था, वह लगातार लापरवाही बरत रहा है। सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला निर्माण के साथ सड़क बनाने का हुआ था टेंडर
स्कूल के समीप 25 लाख रुपये की कीमत से नाला बनाया गया है। पहले अधिकारी इसी टेंडर में टूटी सड़क को बनवाने की बात कह रहे थे लेकिन अब दूसरा टेंडर कराने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है उक्त रोड को बनवाने के लिए नगर पालिका ने हरी झंडी दे दी है, लेकिन आचार संहिता लागू होने के चलते टेंडर नहीं कराया जा रहा है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद गांधी विद्यालय से लेकर घंटाघर तक सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।

मुख्य मार्ग होने के चलते दिक्कत ज्यादा
सड़क पर हर रोज हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। यह मार्ग कई मुख्य मार्गों को जोड़ता है। इस रोड से गुरजने वाले लोग महिला अस्पताल, कचेहरी, बाजार, स्कूल आदि के लिए आते जाते हैं। ऊबड खाबड़ रोड से सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं को हो रही है, लेकिन फिर भी अधिकारी अनजान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed