फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The municipality could not find a place, illegal stands have again settled on the road

Lakhimpur Kheri News: जगह नहीं तलाश पाई नगर पालिका, सड़क पर फिर बस गए अवैध स्टैंड

Wed, 22 Apr 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The municipality could not find a place, illegal stands have again settled on the road
नटवर सिंह
लखीमपुर खीरी। जगह नहीं तलाश पाने की नगर पालिका की नाकामी के बीच शहर में अवैध टैक्सी और बस स्टैंड एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए हटने वाले ये स्टैंड वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में फिर सड़कों पर लौट आते हैं, जिससे प्रमुख मार्गों पर रोज जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


हालांकि पिछले 6 माह से कोई अभियान नहीं चला। उससे पहले अभियान चलाकर टैक्सी स्टैंड हटाए गए थे, लेकिन कुछ ही समय बाद यहां फिर से वाहन खड़े होने लगे। हालांकि एक दिक्कत यह भी है कि जब प्रशासन कोई जगह नहीं दे पा रहा है तो सवारी ढोने वाले वाहन कहीं तो खड़े होंगे।
विज्ञापन

-----------
इन स्थानों पर चल रहे स्टैंड

शहर के गुरुगोविंद सिंह चौक के आगे सड़क किनारे अवैध रूप से चल रहे टैक्सी स्टैंड पर बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और यातायात प्रभावित होता है। इसी तरह विकास भवन के पास लहरपुर के लिए संचालित प्राइवेट बस स्टैंड भी परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां पहले से सड़क के बीच डिवाइडर होने के कारण जगह कम है, ऊपर से बसों का खड़ा होना जाम को और बढ़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजापुर और एलआरपी पुलिस चौकी के पास भी बसें और मैजिक वाहन सवारियां भरते नजर आते हैं। यह स्थान लंबे समय से अवैध स्टैंड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा देवकली रोड और संकटा देवी चौराहे के पास भी ऑटो और बसों के स्टैंड बिना अनुमति के संचालित हो रहे हैं। गोला रोड ब्लॉक के पास से फरधान के लिए जाने वाले ऑटो भी सड़क किनारे खड़े होकर सवारियां भरते हैं, जिससे वहां भी यातायात बाधित होता है।

-----------

रोजाना जाम में फंसना आम बात हो गई है, जिससे बच्चों को स्कूल और लोगों को दफ्तर पहुंचने में देरी होती है। आढ़े तिरछे खड़े वाहन भी समस्श पैदा करते हैं।
- नटवर सिंह, समाजसेवी

फोटो: 35
सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण निकलने में दिक्कत होती है। प्रशासन कार्रवाई तो करता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है।

-हिमांशु जायसवाल
----------

इस तरह के अवैध टैक्सी स्टैंड संचालन के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी
-----------
नगर पालिका काफी समय से जगह तलाश रही है, लेकिन कोई उपयुक्त जगह नहीं मिल सकी। इसलिए स्टैंड आवंटित नहीं हो सका। बाकी गलत तरीके से सड़क किनारे चल रहे स्टैंड पर पुलिस के साथ मिलकर बराबर कार्रवाई की जाती है। फिर से अभियान चलाकर फुटपाथ खाली कराए जाएंगे।
- संजय कुमार, ईओ नगर पालिका लखीमपुर

नटवर सिंह

नटवर सिंह

नटवर सिंह

नटवर सिंह

नटवर सिंह

नटवर सिंह

नटवर सिंह

नटवर सिंह

नटवर सिंह

नटवर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed