फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The movement of health workers continued for the third day contract, services disrupted

तीसरे दिन भी जारी रहा स्वास्थ्य संविदाकर्मियों का आंदोलन, सेवाओं ठप

Fri, 09 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 09 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
The movement of health workers continued for the third day contract, services disrupted
dharna - फोटो : amar ujala
गोला में संविदा चिकित्सक और कर्मियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संविदा कर्मियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और धरने पर बैठे।
पलियाकलां। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने नियमित नियुक्तियों में वरीयता प्रदान करने, रिजवी कमेटी को शीघ्र लागू करने, आउट सोर्सिंग नियुक्तियां बंद करने, आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, उन्हें मानदेय देने, एनएचएम, एक्सरे टेक्नीशियन आदि की सेवाएं बहाल करने, संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पत्र और उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन किए जाने जैसी मांगों को लेकर उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आवाह्न पर बुधवार से धरना प्रदर्शन शुरू किया था। एसोसिएशन के मंडल उपाध्यक्ष व स्थानीय इकाई के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती इसी तरह से प्रदर्शन जारी रहेगा। शनिवार को भी संविदा कर्मियों ने अस्पताल गेट पर बैठकर नारे लगाए। इसमें डॉ वीपी सिंह, डॉ यूबी मौर्या, अभिषेक शुक्ला, सुनीत वाजपेई, दिनेश कुमार वर्मा सहित तमाम प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।
धौरहरा। छह सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले 190 स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर है। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी पर संविदा चिकित्सक और संविदाकर्मियों ने अपनी मांगों के लिए तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया है। कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन में डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, डॉ राजेश, डीके मिश्रा, नरेंद्र वर्मा, निधि यादव आदि मौजूद रहे। बेहजम। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेहजम में संविदा कर्मियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए रिजवी कमेटी की सिफारिशें लागू न करने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा हुई बेहोश तो डिप्टी सीएमओ को घेरा
निघासन। आशा के बेहोश होने से गुस्साए प्रदर्शन कारियों ने सीएचसी प्रभारी कक्ष के अंदर बैठे डिप्टी सीएमओ को घेर लिया। कक्ष के बाहर प्रदर्शनकारी बैठकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे विधायक केजी पटेल के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

सीएचसी में तैनात आशा बहुओं ने बताया कि करीब एक साल से मानदेय और प्रसव का पैसा नहीं मिला है। कई बार प्रदर्शन करने तथा अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी भुगतान नहीं मिला। नाराज आशा बहुओं ने शुक्रवार को सीएचसी के बाहर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गई। सुबह से भूखी प्यासी धरने पर बैठने के कारण रकेहटी की आशा बहू निर्मला बेहोश हो गई। आशा बहू के बेहोश होने पर नाराज आशाओं ने सीएचसी प्रभारी लालजी पासी के कक्ष के बाहर बैठकर बंधक बना लिया। इस दौरान आशा बहुओं ने नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ मातादीन, पीआरओ अनिल पांडे, फूलबेहड़ सीएचसी के लिपिक जितेंद्र आदि को नहीं बख्शा और उनको भी सीएचसी प्रभारी संग बंधक बना लिया। बाद में विधायक के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी मान गए। प्रदर्शनकारियों में आशा संघ की जिला महामंत्री लक्ष्मी चर्तुवेदी, श्रद्वा पांडे, सुमन पांडे, नीलम, अनीता मौर्या रेखा गुप्ता, सुधा, मीनू आदि लोग मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed