{"_id":"6ae0fe815c6bc124eb0ac3aa","slug":"the-mortal-remains-of-the-soldier-reached-his-ancestral-village-a-large-crowd-gathered-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-188548-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, उमड़ा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, उमड़ा हुजूम
विज्ञापन
फ़ाइल फोटो- कुंदन सिंह
- फोटो : Archive
महेवागंज। कोल्हौरी के मजरा गुलरीपुरवा निवासी सेना नायक कुंदन सिंह की ड्यूटी के दौरान एक्सर साइज के वक्त सोमवार को मौत हो गई थी।
कुंदन सिंह भारतीय सेना के 237 इंजीनियर रेजिमेंट जालंधर में तैनात थे। नायाब तहसीलदार आलोक कुमार के मुताबिक, वह 2019 में वह सेना में भर्ती हुए थे। मंगलवार की सुबह नायक कुंदन सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। अंतिम दर्शन को गांव में भीड़ उमड़ी।
रेजिमेंट के एसके साहू और उनके साथियों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हजारों की तादात में मौजूद लोगों ने अंतिम दर्शन कर नम आंखों से विदाई दी। घर वालों की चीखपुकार से लोगों की आंखें नम हो गईं।
इस मौके पर नायाब तहसीलदार आलोक कुमार, ब्लॉक प्रमुख के पति विश्वनाथ सिंह, फरधान थाना प्रभारी निराला तिवारी आदि मौजूद रहे।

फ़ाइल फोटो- कुंदन सिंह- फोटो : Archive
विज्ञापन