फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The monk took the resolution of devotion to Shiva by standing for a month

साधु ने लिया एक माह तक खड़े रहकर शिवभक्ति का संकल्प

Sat, 30 Jul 2022 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
The monk took the resolution of devotion to Shiva by standing for a month
फलाहारी बाबा भारती।
कष्टहरण नाथ मंदिर परिसर में साधु की तपस्या देखने को उमड़ रही श्रद्घालुओं की भीड़
विज्ञापन

मितौली। सावन में भोलेनाथ के भक्तों की आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कस्बे में एक शिवभक्त साधु ने पूरे सावन खड़े रहकर शिव आराधना का संकल्प लिया है।
कस्बे से सटे कठिना नदी के किनारे पौराणिक और सिद्ध मंदिर बाबा कष्टहरण नाथ का स्थान अपनी महिमा के लिए अरसे से क्षेत्रीय लोगों में आस्था का केंद्र है। इन दिनों यह स्थान मितौली क्षेत्र के ग्राम ओढहरा निवासी 42 वर्षीय फलाहारी बाबा भारती के कारण चर्चा में है। वीरपाल से फलाहारी बाबा भारती बन चुके इस शिवभक्त ने पिछले दो साल से भोजन ग्रहण नहीं ग्रहण किया है। बाबा भारती ने सावन के पहले दिन से कष्टहरण मंदिर को अपनी आराधना स्थली बनाते हुए वहां पूरे सावन मास खड़े रहकर शिव भक्ति का संकल्प लिया है। इस कठिन निर्णय के अनुसार ही बाबा 24 घंटे खड़े रहकर फलाहार के साथ-साथ भजन कीर्तन में भी अपना समय बिता रहे हैं। इन साधु बाबा से ही प्रेरित होकर रतहरी गांव के रहने वाले मितौली ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधेश्याम भार्गव ने भी एक माह तक बिना भोजन शिव सेवा करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

अंग्रेजों से छिपाकर बनाया गया था यह मंदिर
कष्टहरण नाथ मंदिर पर लोगों की गहन आस्था है। यहां कार्तिक माह का मेला मिट्टी के बर्तनों आदि के लिए काफी प्रसिद्घ है। प्रत्येक माह की अमावस्या को लोग कठिना नदी में स्नान दान कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते है। लोगों का कहना है कि यह शिव मंदिर को जंगल में ब्रिटिश कॉल के दौरान अंग्रेजों से छिपा कर बनाया गया था। इसके बाद मितौली के ही रहने वाले एक सोनकर परिवार के सहयोग से 1994 में इस जीर्ण शीर्ण मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed