{"_id":"6a397b16ac1769ce7907deef","slug":"the-marriage-broke-before-the-wedding-rituals-the-bride-and-groom-refused-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178204-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फेरों से पहले टूटी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फेरों से पहले टूटी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने किया इन्कार
Mon, 22 Jun 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
मैगलगंज। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में उस समय बखेड़ा हो गया, जब वर और कन्या पक्ष के बीच हुए विवाद के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों ने विवाह करने से इन्कार कर दिया। रातभर चली तनातनी के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई और मामला कोतवाली पहुंच गया।
मैगलगंज निवासी विमलेश श्रीवास्तव की पुत्री दिव्या का विवाह सीतापुर जिले के सासापुर निवासी विवेक के साथ तय था। शनिवार रात रामपुरी गेस्ट हाउस में बरात पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच व्यवस्थाओं और व्यवहार को लेकर विवाद शुरू हो गया।
वर पक्ष का आरोप है कि बरातियों के स्वागत, बैठने और जलपान की समुचित व्यवस्था नहीं थी, जबकि कन्या पक्ष का कहना है कि बरात में शामिल कुछ लोग शराब के नशे में थे और उनका व्यवहार आपत्तिजनक था। इसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देर रात तक बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
परिजनों और रिश्तेदारों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ। इसी बीच दूल्हा और दुल्हन दोनों ने विवाह करने से मना कर दिया। इसके बाद शादी की सभी रस्में रोक दी गईं और बरात लौट गई।
रविवार को दोनों पक्ष मैगलगंज कोतवाली पहुंचे, जहां शादी समारोह में हुए खर्च और अन्य मामलों को लेकर बातचीत हुई। दिनभर चली पंचायत के बावजूद कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी।
-- -- -- -- -- -
बरात घर में वर और कन्या पक्ष के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी, जिससे कन्या ने विवाह से इन्कार कर दिया था। दोनों पक्ष मैगलगंज कोतवाली पहुंचे थे, जहां उन्हें समझाया गया। किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-यादवेंद्र यादव, सीओ मितौली