फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The market was decorated with caps, perfumes and vermicelli

Lakhimpur Kheri News: टोपी, इत्र और सेवई से सजे बाजार में रही राैनक

Wed, 27 May 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 27 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The market was decorated with caps, perfumes and vermicelli
ईद उल अजहा की तैयारी में नमाज की सामग्री खरीदते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बृहस्पतिवार को जिलेभर में उत्साह और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शहर और कस्बों के बाजारों में अच्छी रौनक रही। लोगों ने सेवई, सूत फेनी, लच्छा, मटर, दही बड़ा, सूखे मेवे और खोया समेत खानपान की चीजों की जमकर खरीदारी की। दुकानदारों के अनुसार सुबह से देर शाम तक बाजारों में भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर घरों में पकवान बनाने की तैयारियां भी तेज रहीं। ईद की नमाज के लिए टोपी, इत्र और अन्य धार्मिक सामग्री की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-----------
यह हैं भाव
छुआरा - 280 रुपये किलो
किशमिश - 600 रुपये किलो
काजू टुकड़ा - 1000 रुपये किलो
काजू समूचा - 1200 रुपये किलो
बादाम - 1100 रुपये किलो
खोया - 400 रुपये किलो
सेवई - 120 रुपये किलो
सूत फेनी - 160 रुपये किलो
--------
गोला में 19 ईदगाहों और 28 मस्जिदों में होगी नमाज
गोला गोकर्णनाथ। बकरीद को लेकर एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, सीओ रमेश कुमार तिवारी और प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने जलालपुर, भुडवारा, अलीगंज समेत कई गांवों का दौरा किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र की 19 ईदगाहों और 28 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। नमाज का क्रम सुबह छह बजे से शुरू होगा, जबकि गोला ईदगाह में नमाज सुबह करीब 7:30 बजे होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। संवेदनशील स्थानों पर वीडियोग्राफी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। संवाद
----------
खीरी टाउन की मस्जिदों में नमाज का समय तय
खीरी टाउन। कस्बा खीरी की करीब दो दर्जन मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मस्जिदों में साफ-सफाई का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। अलग-अलग मस्जिदों में नमाज का समय तय कर दिया गया है। मरकजी कमेटी अंजुमन इस्लामिया की ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। मिरातालाब स्थित शिया ईदगाह में भी सुबह आठ बजे नमाज होगी। मस्जिद सुअलैह रजा, झंडे वाली मस्जिद, मस्जिद गरीब नवाज, बुखारी टोला की जामा मस्जिद और मस्जिद गौसुल आजम मोहल्ला सय्यदवाड़ा में सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। वहीं मस्जिद सय्यद मखदूम साहब में नमाज का समय सुबह 7:15 बजे तय किया गया है। संवाद
------------
सुरक्षा के लिए बनाए गए दो सुपर जोन, सात जोन

लखीमपुर खीरी। बकरीद पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने जिले में व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले को दो सुपर जोन, सात जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि ईद-उल-अजहा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खुले में कुर्बानी न करने के लिए भी कहा गया है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत 105 पोस्टर पार्टियों का गठन किया गया है। सुपर जोन प्रथम (पूर्वी) की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार गौतम और सुपर जोन द्वितीय (पश्चिमी) की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार राय को सौंपी गई है।
जोन की जिम्मेदारी सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, सीओ शमशेर बहादुर सिंह, शिवम कुमार, जितेंद्र सिंह परिहार, रमेश कुमार तिवारी, अरुण कुमार सिंह और यादवेंद्र यादव को दी गई है।
कोतवाली सदर, खीरी, फरधान, शारदानगर, धौरहरा, फूलबेहड़, ईसानगर, खमरिया, निघासन, सिंगाही, तिकुनिया, पढ़ुआ, पलिया, सम्पूर्णानगर, चंदनचौकी, गौरीफंटा, मझगई, गोला, मैलानी, भीरा, हैदराबाद, पसगवां, मोहम्मदी, उचौलिया, मैगलगंज, मितौली और नीमगांव थाना क्षेत्रों में पोस्टर पार्टियां तैनात की गई हैं।
---
धौरहरा में शांति और सौहार्द से पर्व मनाने की अपील
धौरहरा। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। अधिकारियों ने खुले स्थानों पर कुर्बानी न करने और सड़कों पर नमाज अदा न करने की हिदायत दी। संवाद
-------
खुले में कुर्बानी न करने की हिदायत
पलियाकलां। बृहस्पतिवार को जिलेभर में बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही की जाए और खुले में कुर्बानी न करें। कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और किसी प्रकार का विवाद न करने की अपील की। संवाद

---
ईदगाह पहुंचीं एसपी, दिए सख्त निर्देश
महेवागंज। बकरीद से कुछ घंटे पहले पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने शारदानगर और पलिया हाईवे पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने भीरा मार्ग स्थित ईदगाह का निरीक्षण कर सड़क पर किसी प्रकार का अवरोध न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से शांति और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
एसपी ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। संवाद

ईद उल अजहा की तैयारी में नमाज की सामग्री खरीदते लोग। संवाद

ईद उल अजहा की तैयारी में नमाज की सामग्री खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed