फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The main accused in the Tikunia case, Ashish admitted to the district hospital

तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी आशीष जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 25 Oct 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:04 AM IST
सार

शनिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड में बिगड़ी थी तबीयत, मिले थे डेंगू के लक्षण
 

विज्ञापन
The main accused in the Tikunia case, Ashish admitted to the district hospital
जिला अस्पताल जाता आशीष।

विस्तार

जांच टीम ने शनिवार रात करीब दस बजे जेल अस्पताल में कराया था दाखिल
विज्ञापन

आशीष के वकील अवधेश की भी तबीयत खराब, लखनऊ में चल रहा इलाज
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्र मोनू में डेंगू के लक्षण मिलने पर उसे रविवार को जेल प्रशासन ने जिला चिकित्सालय के सेफ जोन में भर्ती कराया। इससे पहले शनिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड में तबीयत बिगड़ने पर आशीष मिश्र को जांच टीम ने शनिवार रात दस बजे के करीब जिला जेल में दाखिल कराया था। उधर, आशीष मिश्र के वकील अवधेश सिंह ने भी अपनी तबीयत खराब बताई है। वह भी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बता दें कि आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर सुनवाई 28 अक्तूबर को है।
तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू, सह आरोपी अंकित दास, गनर लतीफ और ड्राइवर शेखर भारती को दोबारा पूछताछ के लिए जांच टीम ने 48 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर लिया था। चारों आरोपियों की यह रिमांड रविवार शाम पांच बजे खत्म होनी थी, लेकिन शनिवार को पूछताछ के दौरान ही मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी जांच करवाई गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि बढ़े शुगर लेवल की वजह से पूछताछ के दौरान ही देर शाम करीब आठ बजे आशीष मिश्र मोनू क्राइम ब्रांच में ही गिर गए और उनकी हालत बिगड़ गई थी। फौरन पुलिस ने उनकी सेहत की जांच करवाई और रात दस बजे के करीब रिमांड से एक दिन पहले ही, जिला जेल में दाखिल करवा दिया। जहां पर जेल अस्पताल में उनका इलाज किया गया और डेंगू के लक्षण दिखने पर एलाइजा का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। अगले दिन रविवार को सुबह दस बजे के करीब जिला अस्पताल से स्वास्थ्य टीम जिला जेल पहुंची और आशीष मिश्र के स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद करीब 12 बजे आशीष को जिला अस्पताल के सेफ हाउस में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में आशीष मिश्र को बुखार आने पर तीन सीनियर डॉक्टरों का पैनल गठित कर जांच कराई गई थी। डेंगू की प्रारंभिक जांच में एनएस-1 पॉजिटिव आया। इसकी पुष्टि के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया है। शुगर भी बढ़ी है। डॉक्टरों की रिपोर्ट पर आशीष मिश्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ

मंत्री पुत्र की जेल में बढ़ गई शुगर, एनएस-1 भी पॉजिटिव
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी मंत्री पुत्र आशीष मिश्र की शनिवार को बुखार आने के बाद सीएमओ के नेतृत्व में रात में ही जिला अस्पताल की पैथालॉजी टीम जेल पहुंची। टीम ने दो बार आशीष की सीवीसी (नार्मल ब्लड टेस्ट), एमपी (मलेरिया), वीडॉल (टायफाइड), एलएफटी (लीवर फंक्शन), केएफटी (किडनी फंक्शन) सहित डेंगू और शुगर की रेंडम जांच की। इसमें डेंगू की एनएस-1 जांच पॉजिटिव और शुगर 202 (नार्मल-140) निकली। संवाद

सभी चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त है सेफ वार्ड
जेल में तबीयत खराब होने पर मंत्री पुत्र को जिला अस्पताल लाकर सेफ वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहां पर डॉ. आरएस मधौरिया, डॉ. राजकुमार एवं डॉ. शिखर बाजपेई की टीम इलाज के लिए लगाई गई है। अस्पताल के लोगों का कहना है कि सेफ हाउस में अधिकतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। यह वीवीआईपी जैसे सीएम सहित अन्य हाई प्रोफाइल नेताओं के जिला आगमन पर बनाया जाता है।

सीएमओ की निगरानी में हुई जांच
मंत्री पुत्र को बुखार होने की सूचना पर रात में ही सीएमओ पैथालॉजी टीम के साथ जेल पहुंच गए। पैथालॉजी प्रभारी डॉ. केपी सिंह, एलटी महंत सिंह ने सैंपल लेकर जांच की। सूत्रों के मुताबिक, सीएमओ की निगरानी में दो बार जांच टीम ने आशीष मिश्र का सैंपल लेकर जांच की। शुगर एवं डेंगू की प्रारंभिक जांच को छोड़कर अन्य सभी रिपोर्ट सामान्य हैं।

डेंगू की पुष्टि के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया सैंपल
गृह राज्यमंत्री के पुत्र आशीष की डेंगू जांच एनएस-1 पॉजिटिव आई है। वहीं प्लेटलेट्स भी करीब डेढ़ लाख बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल प्रशासन ने डेंगू की पुष्टि करने के लिए एलाइजा जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट रविवार रात में या सोमवार की सुबह तक आ सकती है। एलाइजा जांच पॉजिटिव होने पर ही डेंगू की पुष्टि होगी।

आशीष के वकील बोले, उसका पहले से ही खराब था स्वास्थ्य
लखीमपुर खीरी। आशीष मिश्र मोनू की तबीयत बिगड़ने और उन्हें जिला अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के बाद ही खबर आई कि उनके वकील अवधेश सिंह की भी तबीयत बिगड़ गई है। बातचीत के दौरान अवधेश सिंह ने बताया कि उन्हें भी बुखार और खांसी है। वह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया कि आशीष की तबीयत खराब होने पर उन्होंने पुलिस कस्टडी रिमांड का विरोध किया था, लेकिन जांच टीम नहीं मानी। बताया कि आशीष की जमानत अर्जी पर सुनवाई 28 अक्तूबर को होनी है। संवाद

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र पहुंचे जनपद
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी दिल्ली से चार दिन के जनपद दौरे पर पहुंचे हैं। इधर आशीष मिश्र को अस्पताल में दाखिल किया गया, उधर, दोपहर बाद वह जनपद पहुंचे हैं। अपने कार्यालय पर वह बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। संवाद


तिकुनिया हिंसा मामले में छह लोगों की हुई पहचान  
लखीमपुर। तिकुनिया में पीट पीटकर हत्या के मामले में जांच समिति ने छह लोगों की पहचान की है। जानकारी है कि रविवार को इस मामले में 10-12 लोगों से शाम तक पूछताछ चली है। जांच समिति को 25 अक्टूबर तक इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट तैयार करनी है। संवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed