फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The location of the tiger trapped in the swamp was not found on the third day

Lakhimpur Kheri News: दलदल में फंसे बाघ की तीसरे दिन नहीं मिली लोकेशन

Tue, 06 Oct 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The location of the tiger trapped in the swamp was not found on the third day
बिजुआ बीट में उड़ाए गए ड्रोन में कैद हुई गन्ने के खेत में बैठे बाघ की तस्वीर। स्रोत : वन विभाग।
विज्ञापन


बांकेगंज/बिजुआ। गोला वन रेंज की बिजुआ बीट के रामनगर क्षेत्र में तीन दिन पहले दलदल में फंसे बाघ की सोमवार को लोकेशन नहीं मिली। वन विभाग ने ड्रोन से तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटनास्थल से जंगल करीब एक किलोमीटर दूर होने के कारण वनाधिकारियों ने बाघ के जंगल लौटने का अनुमान जताया है।
हालांकि, रविवार को बेलहा सिकटिहा के पास गन्ने के खेत में बाघ दिखाई दिया था। उसकी तस्वीर ड्रोन कैमरे में कैद हुई थी। वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास चार कैमरे लगाए हैं और निगरानी जारी है।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ तापस मिहिर ने बताया कि लगातार निगरानी कराई जा रही है।
बाघ की निगरानी के लिए दक्षिण खीरी वन प्रभाग ने सात सदस्यीय टीम भी गठित की है। मोहम्मदी रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी निर्भय प्रताप शाही को टीम का अध्यक्ष बनाया गया है। टीम में गोला रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित सिंह, दुधवा टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर व डॉ. तलहा, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन, वन दरोगा जगदीश वर्मा और वन रक्षक धीरेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article