फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The lights remained off all night in Ucholia-Tikuniya

Lakhimpur Kheri News: उचौलिया-तिकुनिया में रातभर गुल रही बत्ती

Tue, 01 Sep 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 01 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The lights remained off all night in Ucholia-Tikuniya
तिकुनिया/उचौलिया। इंसुलेटर खराब होने से तिकुनिया क्षेत्र में सोमवार रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार शाम करीब 6:30 से 8:30 बजे तक रोस्टिंग के बाद सप्लाई शुरू हुई, लेकिन पांच मिनट बाद फिर चली गई। इसके बाद पूरी रात बिजली नहीं आई। इससे निबोरिया, उमरा और चितिहा गांव अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शिकायत के बाद करीब एक घंटे के लिए बिजली आई, लेकिन फिर चली गई। इसके बाद आधे-आधे घंटे के अंतराल पर बिजली आती-जाती रही। अवर अभियंता अमरदीप सिंह ने बताया कि रात में इंसुलेटर खराब होने से दिक्कत हुई। रनिंग स्टाफ ने उसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन रात में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

उधर, बारिश के दौरान 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से उचौलिया और आसपास के गांवों की आपूर्ति सोमवार रात से ठप रही। सुबह करीब एक घंटे बिजली मिलने के बाद लाइन ब्रेकडाउन हो गई। मंगलवार शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली गुल रहने से विद्युत उपकरण, मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। अधीक्षण अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed