फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The leased land was sold to someone else before the stipulated time, the victim climbed the tower.

Lakhimpur Kheri News: लीज पर दी जमीन तय समय से पहले दूसरे को बेची, टावर पर चढ़ा पीड़ित

Tue, 12 May 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 12 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The leased land was sold to someone else before the stipulated time, the victim climbed the tower.
टॉवर पर चढ़ा युवक। स्रोत : सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। शहर के नौरंगाबाद स्थित एक मोबाइल टावर पर युवक चढ़ गया। पुलिस ने किसी तरह मान मनौव्वल करते हुए उसे नीचे उतारा। पीड़ित का आरोप है कि उसने मोहम्मदी निवासी युवक से उसकी जमीन लीज पर ली थी। उसका समय पूरा होने में करीब एक साल का समय भी है। इसके बाद भी मालिक ने जमीन दूसरों के हाथ बेच दी। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहम्मदी के गांव मूड़ा निवासी दिनेश कुमार ने परवरिशनगर निवासी अवधेश कुमार से उसकी जमीन लीज पर ली थी। वह जमीन पर खेती करते हुए गुजर बसर कर रहा था। आरोप है कि अवधेश ने धोखा देते हुए उसकी लीज की जमीन को गांव के ही ताज मोहम्मद, जान मोहम्मद, शान मोहम्मद व इशहाक को बेच दी। जमीन खरीदने के बाद विपक्षी कब्जा छोड़ने के लिए बार-बार दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

तय शर्तों के मुताबिक जमीन पर कब्जा छोड़ने में एक साल का समय शेष बचा हुआ है। इस बात की शिकायत पुलिस से करने के बाद भी कोई मदद नहीं हुई। इस बात से क्षुब्ध होकर दिनेश लखीमपुर आया और टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के टॉवर पर चढ़ने की खबर मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एसडीएम अश्विनी सिंह, शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारकर कोतवाली ले आई।

सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया मामले को गंभीरता से लेकर मोहम्मदी इंस्पेक्टर को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पूरे मामले की जांच के बाद पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed