{"_id":"68c6fc948bf3f632030b404e","slug":"the-issue-of-sugarcane-payment-and-underweighing-was-raised-in-the-general-body-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-155780-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सामान्य निकाय में गूंजा गन्ना भुगतान और घटतौली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सामान्य निकाय में गूंजा गन्ना भुगतान और घटतौली का मुद्दा
Sun, 14 Sep 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
सामान्य निकाय बैठक में मौजूद विधायक विनोद शंकर अवस्थी। संवाद
धौरहरा। सहकारी गन्ना विकास समिति ऐरा में सामान्य निकाय बैठक हुई। बैठक में बजाज चीनी मिल पर बकाया किसानों का भुगतान और चनपुरा गन्ना सेंटर को बजाज से ऐरा चीनी मिल को देने सहित उतराई और घटतौली का मुद्दा छाया रहा।
सहकारी गन्ना विकास समिति ऐरा परिसर में रविवार को सामान्य निकाय बैठक का आयोजन समिति अध्यक्ष राजू सिंह की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और विधायक विनोद शंकर अवस्थी की मौजूदगी में चनपुरा गांव के गन्ना किसानों ने बताया कि उनके गन्ना का बताया अब तक खंभारखेड़ा चीनी मिल नहीं दे पाई है। इससे हम किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इस पेराई सत्र में चनपुरा गन्ना सेंटर खंभारखेड़ा चीनी मिल से हटाकर ऐरा चीनी मिल को दिया जाए। इसके अलावा सेंटरों से गन्ना उतराई और घटतौली बंद कराने की मांग की गई।
इस मौके पर सचिव आनंद प्रकाश दुबे, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विजय लक्ष्मी, जिला गन्ना कृषि अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुना। उनका निराकरण जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया। शरद कालीन गन्ने की बुवाई को लेकर विस्तर चर्चा की गई। इस मौके पर सरयू प्रकाश पांडे, अंकित अवस्थी, भानू प्रताप सिंह, रामकुमेश मौर्य और रामनरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।