फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The issue of direct train from Kheri to Delhi resonated in Parliament

Lakhimpur Kheri News: संसद में गूंजा खीरी से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन का मुद्दा

Fri, 05 Dec 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The issue of direct train from Kheri to Delhi resonated in Parliament
संसद में शुक्रवार को ट्रेन की मांग को लेकर चर्चा करते खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा। श्रोत: स्वयं
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को संसद के शीतकालीन सत्र में सपा के खीरी लोकसभा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे जोरदार तरीके से उठाए। उन्होंने मैलानी से भीरा होते हुए पलिया तक मीटर गेज रेलवे लाइन को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने की मांग रखी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि खीरी जिला बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है, लेकिन यहां से दिल्ली के लिए कोई सीधी ट्रेन न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में जनता लंबे समय से मांग कर रही है, जिसे सरकार गंभीरता से ले। वहीं, राज्यसभा में खीरी से बसपा सांसद रामजी गौतम ने खीरी से दिल्ली और मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलाने का प्रश्न उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खीरी जिला पौराणिक महत्व के साथ 40 लाख से अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र है, इसलिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी की सख्त जरूरत है। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोनों मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि संबंधित प्रस्तावों की जानकारी एकत्र कर जल्द सूचित किया जाएगा कि यह ट्रेन सेवा कब तक संभव हो सकेगी। आमजन को उम्मीद है कि लंबे समय से अटकी यह सुविधा जल्द मिलेगी।

संसद में शुक्रवार को ट्रेन की मांग को लेकर चर्चा करते खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा। श्रोत: स्वयं

संसद में शुक्रवार को ट्रेन की मांग को लेकर चर्चा करते खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा। श्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed