{"_id":"58404d1a4f1c1bb61fde7772","slug":"the-invoice-of-hospitalization-interstate-mostwanted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती अंतरराज्यीय मोस्टवांटेड का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भर्ती अंतरराज्यीय मोस्टवांटेड का किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बुधवार को एसटीएफ पकड़कर लाई थी सदर कोतवाली
- बीमारी का नाटक करने पर पुलिस ने अस्पताल में कराया था भर्ती
एसटीएफ के हाथ चढ़े तीन प्रदेशों के मोस्टवांटेड मुत्तू को सदर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसका गुरुवार को सदर पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली में वन्य जीव अधिनियम के दर्जनों में मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था।
मध्यप्रदेश का निवासी मुत्तू कई सालों से सदर कोतवाली के गांव मुड़िया में रह रहा था। उस पर टाइगर का शिकार करने और चंदन की लकड़ी की तस्करी करने का आरोप है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में वन्य जीव जंतु अधिनियम के तहत उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। खीरी के डीएफओ साउथ समेत अन्य कई जिलों में चंदन के पेड़ चोरी होने मामले की जांच कर रही एसटीएफ की जांच में मुत्तू आ गया। खीरी में उसकी लोकेशन ट्रेस होने पर एसटीएफ ने बुधवार को आरोपी मुत्तू को मड़ियाखेड़ा से गिरफ्तार कर सदर कोतवाली लाई थी, जहां पर शातिर मुत्तू ने बीमारी का नाटक रचा। इस पर पुलिस ने उसे आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी निगरानी में चौकी इंचार्ज मिश्राना और दो सिपाहियों तैनात किए गए। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि गुरुवार को दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
देर रात तक टीमों के पहुंचने की संभावना
मोस्टवांटेड मुत्तू के पकड़े जाने के बाद मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस की टीमें खीरी के लिए रवाना हो चुकी है। सदर कोतवाल ने बताया कि टीमों के देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है। यह टीमें आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
मुत्तू ने कोतवाली में बीमार होने का हाईप्रोफाइल ड्रामा किया था, जिस पर उसे बुधवार को ही जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। गुरुवार को चालान कर दिया गया है।
- एमपी सिंह, सीओ सिटी
अधिकारियों के आने पर बेड पर भी करता था ड्रामा
शातिर दिमाग के मोस्टवांटेड मुत्तू को डॉक्टरों ने जनरल वार्ड में भर्ती किया था। निगरानी में लगी पुलिस ने उसके दोनों हाथों में हथकड़ी डाल रखी थी और उसे बेड से बांध रखा था। आसपास के बेड़ों पर भर्ती लोगों के तीमारदारों ने बताया कि रात में कई अधिकारी उसे देखने पहुंचे। जब अधिकारी उसके बेड के पास पहुंचते तो वह आंख बंद कर बेहोशी का नाटक कर लेता और उनके जाते ही वह अपने हाथों में पड़ी हथकड़ी की ओर देखता और हाथ निकालने की कोशिश करता।