फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Intercity Passenger Stilts truck

इंटरसिटी पैसेंजर से भिड़ा ट्रक, परखचे उड़े

Sat, 10 Jan 2015 08:08 PM IST
फरधान/मैलानी
फरधान/मैलानी Updated Sat, 10 Jan 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
The Intercity Passenger Stilts truck
मैलानी से ऐशबाग जाने वाली 52241 इंटरसिटी फास्ट पैसेंजर ट्रेन से रजागंज-फरधान स्टेशनों के बीच सिकटिहा गांव के पास मानव रहित क्रॉसिंग पर एक ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ट्रेन के इंजन का डीजल टैंक फट गया और कई पाइप टूट गए और वह डैड हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मालूम हो कि तीन दिन पहले सात जनवरी को खीरी और लखीमपुर रेलवे स्टेशन के बीच मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर रुहेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन गन्ना भरी ट्रॉली से टकरा गई थी, इस घटना में भी कोई घायल नहीं हुआ था।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इंटरसिटी फास्ट पैसेंजर ट्रेन मैलानी-लखीमपुर सेक्शन के रजागंज स्टेशन से चलने के बाद शाम करीब सवा चार बजे मानवरहित क्रॉसिंग संख्या 151/4-5 पर पहुंची, तभी धौरहरा गांव के गन्ना क्रय केंद्र्र पर जा रहा ट्रक संख्या यूपी 80 एएम-9151 ट्रेन के इंजन से जा टकराया, जिससे ट्रेन का इंजन डैड हो गया। हादसे के तुरंत बाद मैलानी में सायरन बजाकर कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया। हादसे की सूचना पाकर आरपीएफ चौकी प्रभारी लखीमपुर केआर रावत और अन्य संबंधित रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन को फरधान रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए रजागंज स्टेशन पर खड़ी 52244 ट्रेन के इंजन को खोलकर क्रॉसिंग पर लाया गया और ट्रेन को जोड़कर फरधान स्टेशन पहुंचाया गया, यहां से मैलानी से लाए गए 52260 मैलानी-गोंडा पैसेंजर के इंजन को जोड़कर ट्रेन को ऐशबाग के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

केआर रावत ने बताया कि इस मामले में ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
कई घंटे खड़ी रहीं तीन ट्रेनें, यात्री हुए परेशान
गोला गोकर्णनाथ। ट्रेन से ट्रक के टकराने के बाद पहले से ढाई घंटे लेट चल रही फास्ट पैसेंजर ट्रेन के अलावा इज्जतनगर से ऐशबाग जा रही ट्रेन रजागंज में तीन घंटे खड़ी रही। इसी तरह ऐशबाग से इज्जतनगर जा रही 52244 पैसेंजर ट्रेन देवकली में खड़ी रही। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण उसमें सवार तमाम यात्री बसों से गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे बाद रवाना हो सकी इंटरसिटी
रजागंज।
घटना के करीब चार घंटे बाद मैलानी से पहुंचे दूसरे इंजन से जोड़कर इंटरसिटी को ऐशबाग के लिए रवाना किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed