{"_id":"0b2eaf2ef11e7dcdb96b434ebbdcfae4","slug":"the-inspection-campaign-will-start-today-anganwadi-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण का अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण का अभियान
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 14 Sep 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास पुष्टाहार विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिसके मद्देनजर निदेशालय ने 15 30 सितंबर तक सघन निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। डीपीओ अखिलेंद्र दुबे ने बताया कि जिले में मंगलवार से आंगनबाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा।
निदेशक आनंद कुमार सिंह ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि केंद्रों के खुलने के समय डीपीओ, सीडीपीओ और मुख्य सेविकाएं अपने-अपने क्षेत्रों के चार से पांच केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए अलग से रणनीति बनाई गई है, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास के ग्रामवासियों, लाभार्थी बच्चे के परिवारीजनों और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक से भी केंद्र के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे। कहीं घर बैठे ही निरीक्षण रिपोर्ट न बन जाए, इसको रोकने के लिए निरीक्षण अधिकारी पर केंद्र की फोटोग्राफी करने व उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
--
सीडीपीओ का वेतन रोका
डीपीओ अखिलेंद्र दुबे ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सोमवार को हुई बैठक में अनुपस्थिति रहने पर प्रभारी सीडीपीओ माधुरी सिंह का वेतन सोमवार से अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।