फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Income Tax Department team continued to unravel the layers even on the third day.

Lakhimpur Kheri News: तीसरे दिन भी परतें खोलने में जुटी रही आयकर विभाग की टीम

Sat, 22 Feb 2025 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The Income Tax Department team continued to unravel the layers even on the third day.
रानीगंज ​स्थित एकता ट्रेडर्स पर मौजूद आईटी विभाग की गाड़ी संवाद
लखीमपुर खीरी। लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम तीसरे दिन शनिवार को भी जांच पड़ताल में जुटी रही। लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स के शोरूम समेत रानीगंज स्थित एकता ट्रेडर्स पर आयकर विभाग की टीम की जांच जारी रही।
विज्ञापन

उधर, शहर की अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में भी एक टीम ने जांच शुरू की है। चर्चा है कि जिन व्यापारियों के यहां जांच चल रही है, उनके खाते अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में होने के कारण टीम यहां पहुंची है।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम को शनिवार को तीसरा दिन बीत गया। टीम शहर के दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर जांच कर रही है। कचहरी रोड स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स पर शुक्रवार रात भी टीम के लोग शोरूम पर ही ठहरे रहे। सुबह होते ही जांच फिर से शुरू हुई। इस दौरान शोरूम के शटर बंद रहे। शोरूम के बाहर टीम की कई चार पहिया गाड़ियां खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एकता ट्रेडर्स पर भी टीम रात में रुकी और सुबह होते ही जांच फिर से शुरू कर दी। आयकर विभाग की टीम जरूरी दस्तावेज व मोबाइल, लैपटॉप आदि की जांच पड़ताल कर रही है।

वहीं इन मालिकों के खाते शहर की खीरी रोड स्थित अर्बन कॉआपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा में भी होना बताए जा रहे है। इसको लेकर आयकर विभाग की एक टीम बैंक में पहुंचकर खातों की भी जांच पड़ताल कर रही है।

रानीगंज स्थित एकता ट्रेडर्स पर मौजूद आईटी विभाग की गाड़ी संवाद

रानीगंज स्थित एकता ट्रेडर्स पर मौजूद आईटी विभाग की गाड़ी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed