फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Home Secretary was ordered to produce the ASP in court on the 17th

Lakhimpur Kheri News: गृह सचिव को दिया आदेश, 17 को एएसपी को कोर्ट में करें पेश

Wed, 10 Dec 2025 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The Home Secretary was ordered to produce the ASP in court on the 17th
लखीमपुर खीरी। किशोरी से यौन अत्याचार के सात साल पुराने मामले में गवाही से भाग रहे एएसपी रविंद्र वर्मा के खिलाफ एडीजे गुलाम मुस्तफा ने कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। लखनऊ में तैनात एएसपी का वेतन रोकने का पूर्व में आदेश दिया था। अब उन्हें पेश कराने के लिए अब गृह सचिव को आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर में 24 अगस्त, 2018 को 14 साल की लड़की के अपहरण की नामजद रिपोर्ट एक दलित युवती ने कोतवाली सदर के जयेंद्रपुर निवासी दिनेश शर्मा, रामप्यारी, संदीप, छोटेलाल और दीनदयाल सहित छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 18 अगस्त, 2018 को सुबह 10 बजे उसकी नाबालिग लड़की शौच के लिए जा रही थी, तभी रामप्यारी और उसके पति सहित अन्य आरोपी आए और उसे जबरन पकड़कर मुंह दबाकर अपने साथ लखनऊ लेकर चले गए थे।
विज्ञापन

वहां से किशोरी को महाराष्ट्र के बीड जिले में ले जाया गया था। कई महीने बाद पीड़िता को तलाशा गया था, तब अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद विवेचना करते हुए तत्कालीन सीओ रविंद्र वर्मा ने दिनेश शर्मा के साथ ही तेजीराम, रामप्यारी, संदीप, छोटेलाल और दीनदयाल के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी। इसमें सुनवाई चल रही है। इसी बीच मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो छह महीने के भीतर इसे निबटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में विवेचना करने वाले तत्कालीन सीओ रविंद्र वर्मा की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए कई बार पत्र भेजे गए। समन और नोटिस मिलने के बाद भी वह हाजिर नहीं हुए तो अदालत ने उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किए थे, मगर वह फिर भी हाजिर नहीं हुए तो लखनऊ पुलिस कमिश्नर को उनका वेतन रोकने के आदेश दिए गए। एडीजे गुलाम मुस्तफा ने मंगलवार को गृह सचिव को पत्र भेजकर लखनऊ में तैनात एएसपी की हाजिरी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed