{"_id":"69ac65ffacafd591780eb7cb","slug":"the-heat-is-already-high-in-march-with-the-afternoon-sun-making-you-sweat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-169816-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मार्च में ही गर्मी के तेवर, दोपहर में पसीना छुड़ा रही धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मार्च में ही गर्मी के तेवर, दोपहर में पसीना छुड़ा रही धूप
Sat, 07 Mar 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में गर्मी का असर महसूस होने लगा है। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हो जाती है, जिससे लोगों को पसीने का सामना करना पड़ रहा है। रात में भी न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सात दिनों में न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री तक बढ़ चुका है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बचने के लिए छाया तलाशते नजर आ रहे हैं।
बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। घरों और दफ्तरों में पंखे चलने शुरू हो गए हैं। बाजारों में भी लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। पंखे और कूलर चलने से बिजली की खपत भी करीब डेढ़ गुना बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
-- -- -- डॉक्टर की सलाह, पीयें पर्याप्त पानी-- --
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। मौसमी सब्जियों और फलों का सेवन करें। बाहर का तला-भुना भोजन खाने से बचें और घर का ताजा व पौष्टिक आहार लें। पर्याप्त मात्रा में सादा पानी पीना चाहिए। अधिक ठंडे पेय पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
-- -- -- -- -- -- -
सप्ताह भर का तापमान
तारीख
अधिकतम
न्यूनतम
1 मार्च
30.2
15
2 मार्च
30
15.4
3 मार्च
32
15.8
4 मार्च
31
15.6
5 मार्च
31
17.2
6 मार्च
31.4
19
7 मार्च
32
19
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।