फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The head of a half-year-old innocent implicated in kettle

डेढ़ वर्षीय मासूम का सिर पतीली में फंसा

Mon, 10 Apr 2017 11:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 10 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मोटी कैंची से पतीली से काटकर निकाला गया सिर 
घटना के बाद दहशत में है बच्चा 


थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में खेलते समय दीनदयाल के डेढ़ वर्षीय पुत्र का सिर एल्यूमिनियम की पतीली में फंस गया। इससे घर में चीख पुकार मच गई। बच्चे को सिंकद्राबाद लाया गया, जहां मोटी कैंची से पतीली काटकर उसका सिर सकुशल बाहर निकाला गया। घटना सोमवार को शाम करीब छह बजे की है। गांव रहमतपुर निवासी दीनदयाल ने बताया कि उनका पुत्र छोटू घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसका सिर पतीली में चला गया। बच्चे के रोने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने पहले घर पर ही पतीली निकालने का काफी देर तक प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इससे घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार का विनोद मासूम को लेकर सिंकद्राबाद वर्कशाप पर पहुंचा। इसी बीच चौकी इंचार्ज सूर्यमणि यादव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वर्कशाप पर लोहे को काटने वाली मोटी कैंची से पतीली कटवाई तब जाकर मासूम का सिर बाहर निकाला जा सका। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मासूम पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन दहशत में होने के कारण वह सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed