फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The group can not eat many places

कई जगह हुए सामूहिक खिचड़ी भोज

Thu, 15 Jan 2015 11:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
The group can not eat many places
मकर संक्रांति बृहस्पतिवार को भी परंपरागत रूप से श्रद्धा के साथ मनाई गई। लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद गरीबों और ब्राह्मणों को खिचड़ी, गुड़, तिल के लड्डू और फलों के अलावा कंबल व ऊनी कपड़े भी दान किए। लोगों ने इस मौके पर खिचड़ी खाई और दूसरों को खिलाई। कई जगहों पर सामूहिक खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं और बच्चों ने पतंगबाजी की।
विज्ञापन

भाजपा नेता इतेंद्र वर्मा ने मकर संक्रांति के मौके पर सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया। अस्पताल रोड पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ 21 कन्याओं को खिचड़ी खिलाने के बाद हुआ। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से खिचड़ी खाई। इस मौके पर मनीष गुप्ता, शैलेष श्रीवास्तव, धीरेंद्र श्रीवास्तव, सुजीत गुप्ता, मनोज दीक्षित, संदीप वर्मा, अशोक गुप्ता, सोनू और दीपक पुरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

निघासन रोड स्थित दुर्बल आश्रम में बारबर एसोसिएशन के सौजन्य से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसमें बलराम सिंह, गोवर्धनलाल, दीपक सेन, धर्मपाल, अली हसन, शिवपूजन, लालसेन, राजू रस्तोगी, देशराज, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे। उधर बर्तन बाजार में व्यापारियों ने खिचड़ी भोज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बे में मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने राधाकृष्ण मंदिर में भगवान को खिचड़ी का भोग लगाने के बाद गरीबों को खिचड़ी और ऊनी कपड़े दान किए।
पलियाकलां। मकर संक्रांति का पर्व बृहस्पतिवार को भी मनाया गया। उन्होंने पवित्र शारदा नदी में स्नान करके दान पुण्य किया और लोगों को खिचड़ी खिलाई। अमरजीत सिंह बाजवा के प्रतिष्ठान पर सैकड़ों लोगों को खिचड़ी खिलाई। कायस्थ महासभा ने भी लोगों को खिचड़ी खिलाई।
गोला गोकर्णनाथ। जहांनपुर गांव के भूमिहार बाबा स्थान पर अवनीश मिश्र ने कन्या भोज और खिचड़ी भोज का आयोजन किया। हनुमान मंदिर, तीर्थ मैदान स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, मां सरस्वती शिक्षा मंदिर, लखीमपुर रोड पर सतेंद्र पुरवार आदि ने खिचड़ी भोज किया।
पिपरिया धनी। गुरुद्वारे में लोहड़ी और मकर संक्रांति पर गुरुद्वारे में अखंडपाठ का आयोजन किया गया तथा लंगर भी चला। जिसमें तीन दिन तक सैकड़ों लोगों ने लंगर छका।
मोहम्मदी। संतोषी माता मंदिर में भाजपा के युवा नेता स्व. चमन द्विवेदी की स्मृति में सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। यूडीसीए स्कूल में मकर संक्रांति पर्व पर सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों और अभिभावकों ने शिरकत की।
धौरहरा। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में स्नान कर गरीबों और ब्राह्मणों को गुड़, खिचडी, कंबल और फल आदि का दान किया। खिचडी भोज का आयोजन किया। समाजसेवी विजय जायसवाल डिहुआ कोठी पर सामूहिक खिचडी भोज का आयोजन किया तथा 200 गरीबों को कंबल वितरित किए।
सिंगाही। सिंगहा के पूर्व प्रधान दुर्गा प्रसाद ने खिचड़ी भोज के दौरान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ब्राह्मणों के अलावा भाजपा के पूर्वमंत्री रामकुमार वर्मा, राजू गुप्ता, विनोद लोधी, रामकुमार सोनी, मोतीलाल गुप्ता, झब्बू लाल, कवि प्रसाद गंजरहा समेत तीन दर्जन से अधिक लोगों को सम्मानित किया।

निघासन। प्रधान संघ अध्यक्ष प्रहलाद भार्गव ने खिचड़ी भोज का आयोजन लोगों को खिचड़ी खिलाई। रकेहटी में करीब 40 गरीबों को कंबल दिए गए
मैगलगंज खीरी।
लिधियाई गांव में मकर संक्रांति पर ग्राम प्रधान के खिचड़ी भोज में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, सपा नेता एवं पूर्वमंत्री बंशीधर राज पहुंचे जहां लोगों के साथ खिचड़ी खाकर लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed