फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The great masses in the Shobhayatra

शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब, बही भक्ति की रसधार

Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
The great masses in the Shobhayatra
पदयात्राएं - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जयंती पर जिले भर में निकलीं पदयात्राएं, जगह-जगह हुए धार्मिक आयोजन और भंडारे
विज्ञापन

 हनुमान जयंती के मौके जिले में कई जगहों पर कीर्तनमयी पदयात्राएं निकाली गईं और धार्मिक आयोजन हुए। गोला, मोहम्मदी, पड़रिया तुला, बांकेगज आदि स्थानों पर हनुमान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मूर्तियों का भव्य शृंगार किया गया। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ हुए। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं।
पलियाकलां। हनुमान जयंती पर शहर के मठिया मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मठिया मंदिर से होते हुए नगर पालिका रोड, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड, भीरा रोड, बाईपास रोड होते हुए वापस मठिया मंदिर में जाकर समाप्त हुई। ढोल नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में रंग गुलाल के साथ ही पटाखा दगाकर लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। शोभायात्रा में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा भी रखी गई थी। शिव तांडव करते हुए कलाकार चल रहे थे तो कई झांकियां शामिल थीं। 
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। श्री हनुमान जयंती पर गोकर्ण तीर्थ के निकट स्थित श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर से धर्म पताका लेकर पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कंजा देवस्थान पर बजरंग बली का पूजन अर्चन आरती की और लखीमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर में पदयात्रा का समापन हुआ। नगर के मुख्य मार्गों पर निकली पदयात्रा से छोटी काशी हनुमतमय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक अरविंद गिरि, श्रीराम बाजपेयी, विजय शुक्ल रिंकू, विजयकांत शुक्ल, अवनीश मिश्र, प्रमोद सक्सेना, बलराम शर्मा, दीपेंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता, हरद्वार बाजपेयी, सुरेशचंद्र मिश्र, पवन दीक्षित, अरविंद जायसवाल, राजू सिंह, योगेश वर्मा, हरिमोहन अग्निहोत्री, डॉ. पीयूष शुक्ल मौजूद रहे।
मोहम्मदी। हनुमान जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा कस्बे के अस्तल मंदिर से शुरू हुई जो अस्पताल रोड, बस स्टेशन, रामलीला गेट, बाजार खुर्द, शुक्लापुर, भीतर मोहम्मदी होते हुए अस्तल मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में हनुमानजी, भगवान श्रीराम, गणेशजी आदि के चित्रों की सुंदर झांकियां सजाई गई थी।
अस्तल मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। शोभायात्रा में चेयरपर्सन दुर्गा मेहरोत्रा, सुशील वर्मा, निशारानी, अमित भसीन, गोपाल मोहन रस्तोगी, सतीश शर्मा, बाबा रामभजन दास, गोविंद गुप्ता, शिवम गुप्ता, शिवम मिश्रा, प्रिंस, कुशाग्र, संजय सिंह, सौरभ गुप्ता, अतुल रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
निघासन। मंगलवार को हनुमान जयंती पर कस्बा और आसपास के कई गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कस्बे के दुर्गा मंदिर से पदयात्रा निकाली। इससे पहले दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और भगवान राम और हनुमान के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। पदयात्रा गुलरीपुरवा मंदिर पहुंची। वहां भंडारे में सभी ने प्रसाद लिया। इसके बाद यात्रा वापस निघासन पहुंची। इस बीच रास्ते में कई लोगों ने जलपान कराया।
इस दौरान हनुमान भक्त रास्ते में झंडी चौराहा मंदिर और मां सिद्धेश्वरी मंदिर भी पहुंचे। पदयात्रा के दौरान कस्बे में प्रदीप गुप्ता और रास्ते में अवधेश गुप्ता, मोहन अग्रवाल और अदलाबाद के पूर्व प्रधान अशोक तिवारी आदि ने यात्रा में शामिल हनुमान भक्तों को हलवा, बिस्कुट और पानी बांटा। गुलरीपुरवा में हनुमानजी का पूजन किया और भंडारे में प्रसाद लेकर रकेहटी होते हुए वापस निघासन के दुर्गा मंदिर पहुंचे। वहां यात्रा का समापन कर दिया गया। इस दौरान भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा, भाजपा नेता और आशीष मिश्र मोनू, रामकुमार मौर्य, अशोक तिवारी, देवेंद्र चतुर्वेदी, अशोक चौबिया, रामकृष्ण चतुर्वेदी, योगेश दीक्षित, अभिषेक दीक्षित, योगेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
बिजुआ। हनुमान जंयती के मौके पर पड़रिया तुला में कीर्तनमयी पदयात्रा निकाली गई। पड़रिया तुला के श्री बालाजी हनुमान मंदिर से निकली कीर्तनमयी पदयात्रा में इलाके के सैकड़ों लोग शामिल हुए। पदयात्रा में शामिल लोग श्री हनुमान जी के भजन एवं कीर्तन गाते हुए झूम-झूम कर नाच रहे थे। यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी रहे। यात्रा पड़रिया तुला से शुरू होकर मलूकापुर होते हुए चौसंधे बाबा के स्थान पर पहुंची।
बांकेगंज। कस्बे में हनुमान जयंती श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने श्रीबाला जी दरबार में हवन पूजन के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। हनुमान भक्तों ने शाम को संगीतमयी सुदंरकांड पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी पवन माहेश्वरी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
तिकुनियां। कस्बे में रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर के सामने विशाल पंडाल में स्थापित हनुमान जी की भव्य प्रतिमा  पर सुबह चोला और सिंदूर अर्पण किया गया। इसके बाद कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में दो सौ हनुमान सेवकों ने ध्वज हाथ में लेकर नंगे पांव नगर में भ्रमण किया। शोभायात्रा का समापन मंदिर में हुआ। इस दौरान कस्बे के श्रद्धालुओं समेत हिंदू युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
मितौली। श्रीहनुमान जी के जन्मोत्सव पर विशाल पद यात्रा का आयोजन अखिलेश मिश्र, योगेश मिश्र की अगुवाई में किया गया। इसमे कस्ता के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू ने भी हिस्सा लिया। 
खीरी टाउन।  हनुमान जयंती पर खीरी कस्बे में सुबह सात बजे सैकडाें भक्तों ने मुगली टेाला, खत्री टोला, जोशी टोला आदि होते हुए कस्बे में शोभा यात्रा निकाली। इस शोभायात्रा के शहर के विभिन्न मंदिरों में भ्रमण किया। रास्ते में लंगर वितरित किया गया। 

मझगईं। हनुमान जयंती पर नौगवां में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के समापन के बाद सिद्धबाबा देव स्थान पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। नौगवां के सिद्धबाबा मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु जय बजरंग बली के जयकारे लगा रहे थे। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed