फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Governor honoured four women

Lakhimpur Kheri News: राज्यपाल ने चार महिलाओं को किया सम्मानित

Sat, 08 Mar 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Governor honoured four women
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खीरी जिले की चार विशिष्ट महिलाओं को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन ने सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मानित महिलाओं में एक ग्राम प्रधान, एक समूह संचालक और दो शिक्षिकाएं शामिल हैं। सम्मानित होने वालों में निघासन विकास खंड के बेलापरसुआ गांव की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, महेशपुर गांव की एफपीओ समूह की महिला संचालक बबिता, फूलबेहड़ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय, पिपरा मरोड़ा में सहायक अध्यापिका स्वाति सिंह और लखीमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय राजापुर की प्रधानाध्यापिका ऋतु अवस्थी का नाम शामिल हैं।
महिलाओं की विशिष्ट उपलब्धियां

लक्ष्मी देवी कई वर्षों से ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उल्लेखनीय कार्य किए। बबिता ने एफपीओ (कृषि उत्पादक संगठन) बनाकर लगभग 400 महिलाओं को जोड़ा और उन्हें प्रशिक्षित किया। स्वाति सिंह ने विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार और बालिका सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। साथ ही ऋतु अवस्थी को गणित ओलंपियाड, शैक्षिक सुधा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्वाति को अपने विचार प्रस्तुत करने का मिला मौका

राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वाति सिंह को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि समाज की उन्नति की कुंजी है। जब एक नारी शिक्षित, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनती है, तो पूरा राष्ट्र सशक्त होता है। सशक्त नारी ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। राज्यपाल ने अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed