फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The goal of making wine from more than a half billion

डेढ़ अरब से अधिक हुआ शराब से कमाई का लक्ष्य

Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The goal of making wine from more than a half billion
वाइन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की बिक्री 70 फीसदी बढ़ाने पर जोर
देशी 10 तो बीयर 20 फीसदी खपत बढ़ाने की कवायद

पड़ोसी राज्यों से शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने अंग्रेजी शराब के दामों में कमी जरूर की, लेकिन शराब की बिक्री से होने वाली कमाई का ग्राफ गिरने नहीं दिया हैै। वर्ष 2016-17 में खीरी जिले से एक अरब 56 करोड़ 57 हजार रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए सरकार ने आबकारी विभाग को गाइड लाइन भी जारी कर दी है। मसलन सस्ती हुई अंग्रेजी शराब की बिक्री 70 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह देशी में 10 और बीयर में 20 फीसदी बिक्री बढ़ाने की कवायद विभागीय अधिकारियों ने तेज कर दी है।
बिहार में शराब बंदी होने से उत्तर प्रदेश सरकार को शराब से राजस्व बढ़ने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। सूत्रों की माने तो बिहार से सटे जिलों में शराब बिक्री का ग्राफ बढ़ रहा है, जिसके चलते अन्य जिलों में भी वार्षिक लक्ष्य बढ़ाया गया है। लखीमपुर खीरी जिले से वर्ष 2015-16 में 142.07 करोड़ कमाई का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 113.06 करोड़ की प्राप्ति हो सकी थी। लक्ष्य पूरा न होने के पीछे अंग्रेजी शराब के महंगी होने और पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी प्रमुख वजह रही। इस बार प्रदेश सरकार ने अंग्रेजी शराब के दामों में कमी कर दी है, जिससे 750 मिली की बोतल पर 150 से 200 रुपये तक (अलग-अलग ब्रांड) कम हो गए हैं। इसका असर यह हुआ कि देशी शराब की बिक्री का ग्राफ डाउन हुआ है। तो वहीं अंग्रेजी शराब की बिक्री का ग्राफ 40 फीसदी तक बढ़ गया है, जिसे बढ़ाकर 70 फीसदी करने की कवायद में आबकारी विभाग जुटा है। 
विज्ञापन

 
देशी की पांच दुकानें दूसरे जिलों को स्थानांतरित
बदलते हालात को देखते हुए शराब कारोबारियों ने भी देशी शराब की दुकानों से दूरी बनानी शुरू कर दी है। इस बार व्यवस्थापन में सभी अंग्रेजी दुकानें उठ गई, लेकिन देशी शराब की पांच दुकानें नहीं उठाई जा सकी। इससे जिला आबकारी अधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने शासन से 90130 लीटर कोटे की पांच दुकानें दूसरे जिलों में स्थानांतरित करने की मांग की थी। इस पर शासन ने यह दुकानें दूसरे जिलों को स्थानांतरित कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फैक्ट फाइल
जिले में शराब दुकानों की संख्या

देशी शराब            264
अंग्रेजी शराब           98
बीयर                   66
बार                     05
मॉडल शाप             02


वार्षिक राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अंग्रेजी शराब की बिक्री 70 फीसदी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं बीयर में 20 फीसदी इजाफे की कवायद की जा रही है। इसके लिए दुकानों पर रेगुलर छापेमारी कर तस्करी पर अंकुश लगाया जाएगा। 
-अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed