Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   383 beneficiaries received assistance of Rs 15.30 crore under farmer accident insurance

Lakhimpur Kheri News: 383 लाभार्थियों को मिली कृषक दुर्घटना बीमा की 15.30 करोड़ की सहायता

Wed, 11 Nov 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
383 beneficiaries received assistance of Rs 15.30 crore under farmer accident insurance
कलक्ट्रेट सभागार में लाभा​र्थियों के साथ अ​धिकारी। स्रोत: सूचना विभाग
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत बुधवार को जिले के 383 लाभार्थियों को 15.30 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक योगेश वर्मा, डीएम अंजनी कुमार सिंह और एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इस दौरान लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा और सुना गया।

वहीं, राजस्व विभाग में कनिष्ठ सहायक के पदों पर चयनित 18 अभ्यर्थियों को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिए। इनमें खीरी के 12 अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि शेष अन्य जनपदों के हैं। सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed