{"_id":"695aa73fd8655c36b60ff449","slug":"the-forest-department-freed-67-acres-of-land-from-encroachment-in-murgaha-village-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-165191-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गांव मुर्गाहा में वन विभाग ने 67 एकड़ भूमि को कराया अतिक्रमण से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गांव मुर्गाहा में वन विभाग ने 67 एकड़ भूमि को कराया अतिक्रमण से मुक्त
Sun, 04 Jan 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पलिया/मझगई। गांव मुर्गाहा में वन, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जे वाली 67 एकड़ वन भूमि को खाली कराया है। विभाग द्वारा किए जा रहे सुरक्षा कार्य में कुछ ग्रामीणों के अड़ंगा डालने की भी बात सामने आ रही है।
मुर्गाहा गांव में वन विभाग की काफी जमीन पर ग्रामीणों ने लंबे समय से कब्जा कर रखा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच दिसंबर को राजस्व विभाग ने भूमि का विधिवत सीमांकन किया। सीमांकन में वन विभाग और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी थी कि विभाग केवल अपनी चिन्हित भूमि पर ही अधिकार लेगा।
इसी क्रम में वन विभाग, राजस्व और पुलिस बल की उपस्थिति में टीम ने पहुंचकर 67 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जमीन वापस मिलने के बाद, वन विभाग अब अपनी सीमा को सुरक्षित करने के लिए जेसीबी मशीन से नाला खुदाई का कार्य करा रहा है। विभाग का कहना है कि वे केवल उसी भूमि पर कार्य कर रहे हैं जो सीमांकन के दौरान वन विभाग की घोषित हुई है। जबकि ग्रामीणों के हिस्से वाली जमीन को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और ग्रामीणों की रजामंदी से हुई थी। इसके बावजूद अब जब विभाग बाउंड्री के तौर पर नाला खुदवा रहा है तो कुछ ग्रामीणों द्वारा कार्य को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है।
वर्जन
मुर्गहा में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा था। ग्रामीणों की सहमति से ही पहले सीमांकन कराया गया और फिर जमीन खाली कराई गई। अब विभाग अपनी जमीन पर नाला खुदवा रहा है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अनावश्यक रूप से कार्य में अड़ंगा डाल रहे हैं।
अंकित कुमार सिंह, रेंजर मंझगईं