फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The floodwaters haven't dried up... instead of three, they're having to cover 20 km

Lakhimpur Kheri News: नहीं सूखा बाढ़ का पानी... तीन की जगह नापनी पड़ रही 20 किमी की दूरी

Sun, 30 Nov 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The floodwaters haven't dried up... instead of three, they're having to cover 20 km
मोहनलाल
लखीमपुर खीरी। इमलिया फार्म के पास सड़क पर अब भी बाढ़ का पानी नहीं सूखा है। यहां करीब दो फुट तक जलभराव है। इससे लगभग छह से अधिक गांवों के लोगों को तीन के बजाय 20 किलोमीटर की दूरी नापनी पड़ रही है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बरसात के दौरान दो माह तक इस मार्ग पर पानी रहता था, लेकिन इस बार बेमौसम बारिश और शारदा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी आने से मार्ग पर पानी नहीं सूखा। इस मार्ग से ढकिया खुर्द, कुंवरपुर, बझेड़ा, ढकिया कलां, शाहपुर नानक फार्म, जगदेवपुर, छंगा टांडा, प्रताप टांडा, सूरजपुर, जंगल नंबर 6 व 7 सहित कई गांव इस मार्ग से जुड़े हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्रामीणों को इमलिया फार्म से जगदेवपुर होकर बिजुआ ब्लॉक मुख्यालय तक लोग आवागमन करते हैं। ये दूरी करीब तीन किलोमीटर है, लेकिन अभी रास्ते पर जलभराव है। इस कारण इमलिया फार्म से लोगों को भीरा-पलिया हाईवे पर पहुंचना होता है। वहां से लखीमपुर-भीरा मार्ग पकड़कर बिजुआ आते हैं। इस कारण 20 किलोमीटर का चक्कर ग्रामीणों को पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र की अन्य सड़कें भी जर्जर हैं, जिन पर निकलना मुश्किल हो रहा है। यह मार्ग रुरा सुल्तानपुर से करसौर, मुडिया, पूजागांव, मेंहदी, गुजारा, सिंघिया फार्म, तनसुख पुरवा आदि गांवों को जोड़ता है। बाढ़ आने की वजह से रास्ता खराब हो गया है। यहां पैदल निकलना भी मुश्किल है। ब्लॉक प्रमुख नेहाराज ने बताया कि बहुत ही जल्दी मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। एक-दो दिन में निर्माण सामग्री पहुंचना शुरू हो जाएगी।
-----------------

जनप्रतिनिधियों से कई बार कहा गया। इसके बावजूद यह रास्ता बंद पड़ा है। बरसात में तो पूरी तरह से आवागमन बाधित रहता है।
- पप्पू सिंह, इमलिया फार्म


सड़क खराब होने से गन्ना परिवहन पर भी बड़ा असर पड़ रहा है। कुछ गांवों का गन्ना पलिया और कुछ गुलरिया मिल जाता है।
- कुलदीप सिंह, इमलिया


छह से अधिक गांव को यह रास्ता जोड़ता है, तब ये हाल हैं। यहां पर पानी निकलने के लिए दो पुलिया बनाने की आवश्यकता है।
- मोहनलाल, रूरा सुल्तानपुर


इस रास्ते से लोग जल्दी पहुंच जाते हैं। खराब होने की वजह से कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में परेशानी हो रही है।
- प्यारेलाल, रूरा सुल्तानपुर
--------------
चार दिसंबर के बाद इन सभी मार्गों का निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर सभी रास्तों को दुरुस्त कराया जाएगा। कुछ का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
- महावीर सिंह, खंड विकास अधिकारी, बिजुआ

मोहनलाल

मोहनलाल

मोहनलाल

मोहनलाल

मोहनलाल

मोहनलाल

मोहनलाल

मोहनलाल

मोहनलाल

मोहनलाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed